एसएसबी बगहा के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का किया गया आयोजन।
65वी वाहिनी एसएसबी बगहा के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का किया गया आयोजन।
विश्व पर्यावरण दिवस पर वाहिनी मुख्यालय में जामुन,महोगनी इत्यादि के 70 पौधा तथा समवाय मुख्यालय त्रिवेणी के कार्य क्षेत्र में 893 जामुन के पौधे लगाए गये।
बिहार डेस्क/भास्कर दिवाकर
बगहा।65वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बेतिया शिविर बगहा के द्वार नन्दन सिंह मेहरा कमांडेंट 65वीं वाहिनी की उपस्थिति में वाहिनी मुख्यालय एवं इसके समस्त सीमा चौकियों में विश्व पर्यावरण दिवस के अंतर्गत आज वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत वाहिनी मुख्यालय में जामुन,महोगनी इत्यादि के 70 पौधा तथा समवाय मुख्यालय त्रिवेणी के कार्य क्षेत्र में 893 जामुन के पौधे लगाए गए।यह कार्यक्रम मिशन लाइफ कार्यक्रम के अंतर्गत की गई।जिसमे वाहिनी के अधिकारी,जवान गैर सरकारी संस्थान,छात्रा तथा अन्य स्थानीय लोग सम्मिलित हुए। इस कार्यक्रम के दौरान वाहिनी के कमांडेंट महोदय के दारा बताया गया की यह 65वीं वाहिनी को इस वर्ष 15,000 पौधा का लक्ष्य निर्धारित किया गया है तथा वर्ष के दौरान इस वाहिनी के द्वारा कुल 24,000 पौधे लगाए गए थे । इस कार्यक्रम में निप्पु कुमार पाठक अध्यक्ष नैतिक जागरण मंच बगहा के द्वारा कमांडेंट तथा उप कमांडेंट 65वी वाहिनी को पौधा देकर सम्मानित किया गया इस कार्यक्रम मे नन्दन सिंह मेहरा कमांडेंट,कोजा राम लोमरोड़,द्वितीय कमान अधिकारी,आर बी सिंह उप कमांडेंट,सौरभ कुमार उप कमांडेंट,ज्ञान प्रकाश सहायक कमांडेंट,निपु पाठक अध्यक्ष नैतिक जागरण मंच बगहा,सन फ्लावर स्कूल के विद्यार्थी तथा वाहिनी के बल कर्मी के द्वारा वृक्षारोपण किया गया।