गंगा में मछलियों का शिकार करने गए वृद्ध का मिला शव
गंगा में मछलियों का शिकार करने गए वृद्ध का मिला शव
उन्नाव गंगाघाट कोतवाली के मनोहर नगर निवासी एक बुजुर्ग रोज की तरह गंगा में मछलियों का शिकार करने गया था। उसका शव एक टूटी नाव में फंसा मिला है। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिनाख्त कराकर शव को पीएम के लिए भेजा है। मनोहर नगर मोहल्ले के रहने वाले श्रीकृष्ण कश्यप (65) रोज की तरह गंगा में मछलियों का शिकार करने गए थे। शिकार करने के बाद वह हर रोज अपने तय समय के अनुसार वापस लौट आते थे। लेकिन काफी वक्त बीत जाने के बाद भी जब घर नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता हुई। गंगा के किनारे घाट पर स्नान करने और वहां मौजूद लोगों ने नवीन पुल के नीचे गंगा में पड़ी टूटी नाव में शव फंसा देखा। नाव में शव देखकर घाट पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। उन्होंने घटना की जानकारी गंगाघाट कोतवाली पुलिस को दी। कोतवाली प्रभारी रामफल प्रजापति पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।पुलिस ने जांच-पड़ताल कर श्रीकृष्ण के परिवार वालों को सूचना दी। इंस्पेक्टर रामफल प्रजापति ने बताया कि शव को पीएम के लिए भेजा गया है। मौत कैसे हुई है पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। हालांकि परिजनों ने अभी तक घटना को लेकर कोई भी आरोप प्रत्यारोप नहीं लगाए हैं। कई बिंदुओं पर जांच पड़ताल की जा रही है।
सूर्य न्यूज़ 24 रिपोर्टर हरिओम