ट्रेन की चपेट मे आए किशोर की हुई मौत
ट्रेन की चपेट मे आए किशोर की हुई मौत 
उन्नाव अचलगंज थाना क्षेत्र के मैनहा गांव का रहने वाला 17 वर्षीय किशोर मंगलवार की सुबह घर से निकला और काफी देर तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की तो गांव के बाहर से गुजरे रेलवे ट्रैक पर शव पड़ा मिला। ट्रेन से कटने की जानकारी ग्रामीणों ने थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मैनहा गांव का रहने वाले बुद्धिलाल का 17 वर्षीय बेटा बंगाली प्रसाद उर्फ मोनू मुर्गी फार्म हाउस में काम करता था। मंगलवार की सुबह वह घर से निकल गया और काफी देर तक वापस नहीं लौटा। इसके बाद उन्होंने उसकी तलाश शुरू की तो पता चला कि रायबरेली उन्नाव रेल रूट पर प्रयागराज इंटरसिटी एक्सप्रेस की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।परिजन रेलवे ट्रैक पर पहुंचे तो शव देखकर बेहाल हो गए। घटना की जानकारी पर पहुंची अचलगंज थाना पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया ।
सूर्य न्यूज़ 24 रिपोर्टर हरिओम
