Best News Story

धरने पर बैठे किसानों की हालत खराब जिला प्रशासन मौन

धरने पर बैठे किसानों की हालत खराब जिला प्रशासन मौन
उन्नाव इस समय गंगा एक्सप्रेस-वे का काम जारी है। नवतपा में सूर्य भगवान भी अपना प्रकोप दिखा रहे हैं। भीषण तपती धूप में सैकड़ों किसान अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठ गए। गर्मी के चलते कई किसानों की तबीयत भी खराब हो रही है। जिसमें एक किसान की हालत ज्यादा खराब हो गई तो उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। गंगा एक्सप्रेस-वे निर्माण कार्य को लेकर सफीपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम मत्तूखेड़ा रहीमाबाद में काफी समय से जिला प्रशासन द्वारा ग्रामीणों की बात न सुनी जाने के चलते ग्रामीण गंगा एक्सप्रेस-वे पर पहुंचे और टेंट लगाकर धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों ने बताया कि अब जब तक जिला प्रशासन द्वारा हमारी मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा तब तक धरने से नहीं हटेंगे और न ही किसी गाड़ी को यहां से निकलने देंगे। जिला प्रशासन को अपनी समस्याओं को लेकर कई बार प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया, लेकिन आज तक हम लोगों की समस्या का कोई समाधान जिला प्रशासन द्वारा नहीं किया गया है। जिसको लेकर अब यह धरना तब तक चलता रहेगा जब तक हम ग्रामीणों की समस्या समाधान नहीं किया जाएगा।ग्रामीणों का कहना है कि उनके गांव से गंगा एक्सप्रेस-वे निकला हुआ है। जिसके कारण ग्रामीणों की लगभग दो सौ बीघा कृषि युक्त भूमि दक्षिण दिशा में हो गई है जहां पर जाने का कोई भी रास्ता नहीं बचा है। रास्ता न होने के कारण भूमि की दुर्दशा हुई जा रही है। इसी को लेकर हम सभी ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया था। यदि एक छोटी पुलिया और खेतों पर जाने के लिये पक्का नहीं तो कच्चा ही रास्ता हो जाए। जिससे खेती किसानी की जा सके लेकिन अभी तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है और ना ही समस्या का समाधान किया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक हमारी समस्या का समाधान नहीं किया जाएगा। तब तक हम इस धरने को ऐसे ही चालू रखेंगे।

24 सूर्य न्यूज रिपोर्टर हरिओम

Suraj Kumar

Chief Editor - Surya News 24 Edior - Preeti Vani & Public Power Newspaper Owner - Etion Network Private Limited President - Suraj Janhit Association Address - Deeh Deeh Unnao UP Office Address - 629,Moti Nagar Unnao

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!