पोल्ट्री फार्म पर चला बुलडोजर ग्रामीणों में खुशी की लहर
पोल्ट्री फार्म पर चला बुलडोजर ग्रामीणों में खुशी की लहर

उन्नाव सोहरामऊ थाना अंतर्गत बना अमन पोल्ट्री फॉर्म लोगों के लिए समस्या बना हुआ था। मक्खियों व दुर्गंध से परेशान लोग का जीवन बेहाल था। मालिक की अच्छी पकड़ के चलते वर्षों से कार्रवाई से बचाया जा रहा था। चुनाव के समय बहिष्कार को लेकर इस गांव में बैनर लगाए गए।वोटिंग के दिन दो बजे तक वोट का बहिष्कार रहा था। जिसके बाद मंडल कमिश्नर समेत आलाधिकारियों ने पहुंच ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन दिया था। अब प्रशासन ने पोलेट्री फॉर्म हॉउस को बुलडोजर से गिरा दिया है। करीब 45 लाख कीमत की जमीन को मुक्त कराया है। ग्रामीणों में अब खुशी का ठिकाना नहीं है।उन्नाव में बीते 13 मई को चौथे चरण में लोकसभा का चुनाव था। इलेक्शन के दिन रुद्रवारा गांव के ग्रामीणों ने मक्खियों से परेशान होकर चुनाव बहिष्कार किया था। उस वक़्त एसडीएम हिमांशु गुप्ता व क्षेत्राधिकारी संतोष सिंह की मनव्वल के बाद गांव के लोग वोट करने को तैयार हुए थे। एसडीएम हसनगंज द्वारा लेखपाल इंद्रसेन की तहरीर पर मुकदमा लिखवाया गया लाइट करवाई गई। पुनः लाइट जोड़ने पर बिजली विभाग से एक और मुकदमा लिखवाया गया।पोल्ट्री फॉर्म के द्वारा ग्राम समाज कब्जा की गई जमीन पर चला बुलडोजर रुद्वारा गांव में बना पोल्ट्री फार्म निर्माण के बाद से ही विवादों से घिरा रहता है। कुछ दिन पहले ग्राम प्रधान विजयपाल लोधी ने तहसील में प्रार्थना पत्र देकर गांव के 532 ख चकरोड पर पोल्ट्री पर के कब्जे की शिकायत की थी।164 की कार्रवाई के बाद लेखपालों के द्वारा जमीन की नाप कर 12 बिस्वा सरकारी जमीन पोल्ट्री फार्म के द्वारा कब्जा करने की बात कही गई थी। जिसका संज्ञान लेते हुए एसडीम हसनगंज हिमांशु गुप्ता ने नायब तहसीलदार तथा लेखपालों की 8 सदस्यी टीम लेकर पोल्ट्री फार्म के अवैध निर्माण को गिरा दिया है। इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि इस फॉर्म की वजह से खाना मच्छरदानी के अंदर खाना पड़ता था।बुलडोजर चलने के बाद ग्रामीणों में खुशी की लहर है। इस मौके पर एसडीम हसनगंज हिमांशु गुप्ता, नायब तहसीलदार पूर्णिमा तिवारी, लेखपाल अरविंद गुप्ता, सुशील शुक्ला, इंद्रसेन यादव सहित पूरी टीम मौजूद रही।
सूर्य न्यूज़ 24 रिपोर्टर हरि ओम


