ArchitectureBest News StoryCrimeMake it ModernNew LookPolice Good WorkReviewsUncategorizedदेश दुनिया

बगहा पुलिस की कार्रवाई में 8 अभियुक्त गिरफ्तार, 300 एमएल अग्रेंजी शराब,50 लीटर देशी शराब,84 नग तार,01 मोटरसाईकिल बरामद।

बगहा पुलिस की कार्रवाई में 8 अभियुक्त गिरफ्तार, 300 एमएल अग्रेंजी शराब,50 लीटर देशी शराब,84 नग तार,01 मोटरसाईकिल बरामद।

बगहा पुलिस द्वारा वाहन जांच के दौरान 88,000 रूपये का लगाया जुर्माना।

बगहा पुलिस जिला में अपराध नियंत्रण,विधि-व्यवस्था संधारण हेतु बैंकों,वाहनों तथा संदिग्ध व्यक्तियों की जाँच की गई

बिहार डेस्क/ दिवाकर

बगहा।बगहा पुलिस जिला में बुधवार को विगत 24 घंटा में 08 अभियुक्त की गिरफ्तारी की गई है,कुल-11 वारंट का निष्पादन किया गया है।जिसमें जमानतीय 05,अजमानतीय 06 है। उक्त जानकारी पुलिस अधीक्षक,बगहा सुशांत कुमार सरोज ने प्रेस रिलीज़ जारी करके दिया। उन्होंने बताया कि लौकरिया थाना, वाल्मीकिनगर थाना, भैरोगंज थाना,रामनगर थाना,महिला थाना द्वारा शराब के कांड एवं अन्य काण्ड में 08 अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया साथ ही 300 एमएल अग्रेंजी शराब,50 लीटर देशी शराब,84 नग तार और 01 मोटरसाईकिल बरामद किया गया हैं।एसपी ने बताया कि बगहा पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण हेतु वाहन जॉच किया गया।जॉच के क्रम में यातायात थाना द्वारा – 23,000,धनहाँ थाना द्वारा-19,000, रामनगर थाना द्वारा-15,000, पटखौली थाना द्वारा-11,000, बगहा थाना द्वारा-8,000, चौतरवा थाना द्वारा-12,000 इस प्रकार कुल-88,000 रूपये का जुर्माना लगाया गया। एसपी के निर्देश के आलोक में बगहा पुलिस जिला में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए बगहा पुलिस का निरंतर अभियान जारी है,बुधवार की रात्रि में विभिन्न थाना क्षेत्रों में बगहा पुलिस द्वारा रोको टोको अभियान किया गया तथा संदिग्ध व्यक्ति,वाहनों का विधिवत जांच किया गया।गुरुवार को एसपी,बगहा सुशांत कुमार सरोज के निर्देशानुसार बगहा पुलिस जिला के विभिन्न थाना अंतर्गत अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था संधारण हेतु बैंकों,वाहनों तथा संदिग्ध व्यक्तियों की जाँच की गई ।

Suraj Kumar

Chief Editor - Surya News 24 Edior - Preeti Vani & Public Power Newspaper Owner - Etion Network Private Limited President - Suraj Janhit Association Address - Deeh Deeh Unnao UP Office Address - 629,Moti Nagar Unnao

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!