बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 106 करोड़ की लागत से निर्मित अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर,अतिथि गृह परिसर भवन एवं महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा का भी किया लोकार्पण।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 106 करोड़ की लागत से निर्मित अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर,अतिथि गृह परिसर भवन एवं महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा का भी किया लोकार्पण।

वाल्मीकिनगर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ड्रीम प्रोजेक्ट का किया अनावरण,पर्यटन को मिलेगा नया आयाम।


सीएम नीतीश कुमार ने बेतिया डीएम दीनेश कुमार राय और बगहा एसडीएम को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
बिहार डेस्क/भास्कर दिवाकर
वाल्मीकिनगर:बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को एक दिवसीय वाल्मीकिनगर दौर पर पहुंचे,जहां उन्होंने 106 करोड़ की लागत से निर्मित अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर का लोकार्पण किया। इसके साथ ही उन्होंने अतिथि गृह परिसर भवन के साथ-साथ उक्त स्थल स्थापित महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा का भी लोकार्पण किया।इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी और भवन निर्माण मंत्री जयंत राज भी मौजूद रहे। वाल्मीकिनगर दौरे पर सूबे के मुख्यमंत्री ने अतिथि गृह भवन का शुभारंभ किया और साथ ही भवन का निरीक्षण किया। कन्वेशन सेंटर परिसर में महर्षि वाल्मिकी की प्रतिमा का अनावरण किया गया साथ ही नीतीश कुमार ने कन्वेशन सेंटर का निरीक्षण भी किया।इस दौरान मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय एवं अनुमंडल पदाधिकारी डॉ.अनुपमा सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।निरीक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए। मुख्यमंत्री बिहार सरकार के आगमन पर सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था संधारण डीएम,बेतिया दिनेश कुमार राय एवं एसपी बगहा सुशांत कुमार सरोज के दिशा-निर्देशन में शांति-पूर्वक सम्पन्न कराया गया।मौके पर विभिन्न विभागों के पदाधिकारीगण,अधिकारीगण व वाल्मीकिनगर सांसद सुनील कुमार,वाल्मीकिनगर विधायक रिंकू सिंह,एमएलसी भीष्म सहनी,राकेश सिंह,निवेदिता मिश्रा सहित तमाम नेतागण एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहें।
