मासूम की हत्या कर शव बोरी में डालकर भुसे के बंगले में फेंका
मासूम की हत्या कर शव बोरी में डालकर भुसे के बंगले में फेंका
फतेहपुर चौरासी उन्नाव। थाना क्षेत्र के ग्राम गोदरी में सोमवार की शाम एक अबोध बालक की हत्या कर दी गई। खोजबीन पर गांव के ही एक भूसे के बंगले में उसका शव बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर डाक्टरी परीक्षण के लिए जिला चिकित्सालय भेजा है। जानकारी के अनुसार फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव गोंदरी निवासी दिनेश कुमार का 4 वर्षीय बेटा अछत उर्फ ढोलू सोमवार की शाम को रहस्यमय रूप से गायब हो गया था। जिसकी सूचना परिजनों ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी थी। जिसके बाद पुलिस और परिजनों कि काफी खोजबीन के बादवह बालक मृत रूप में गांव के ही सुरेश के भूसे के बंगले में बोरी के अंदर मिला। बालक के मुहँ में कपड़ा ठूसा गया था और दोनों हांथ बंधे हुए थे। बेटे अछत उर्फ ढोलू का शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक का पिता घर पर नहीं था वह गुजरात में रहकर किसी कंपनी में काम करते है। दिनेश कुमार कि शादी करीब 6 साल पूर्व हुई थी। बेटा मृतक अछत कुमार अपने माता पिता की इकलौती सन्तान था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्डम के लिए भेज दिया है। घटना के संबंध में पुलिस ने गांव के ही कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही हैऔर आगे कि विधिक कार्यवाही की जा रही है।
सूर्य न्यूज़ 24 रिपोर्टर हरिओम