सर्विस रिवाल्वर से सिपाही ने गोली मार कर की आत्म हत्या
सर्विस रिवाल्वर से सिपाही ने गोली मार कर की आत्म हत्या
हगनगंज उन्नाव कोतवाली में तैनात एक सिपाही ने ड्यूटी के दौरान सर्विस रिवाल्वर से अपनी दाहिनी कनपटी पर गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर थाना परिसर में हड़कंप मच गया। साथी पुलिसकर्मी उसे उठाकर पास के सीएचसी ले गए। गंभीर हालत देख डॉक्टरों ने लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। जहां उसकी मौत हो गई।
बताया जाता है कि घर वालों ने उसकी शादी के लिए लड़की पसंद की थी लेकिन सिपाही को वो लड़की पसंद नहीं थी। फिर भी घर वाले उस पर शादी का दबाव बना रहे थे। जिसके चलते उसने ऐसा कदम उठाया है।हसनगंज कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि बुलंदशहर के थाना गुलावटी क्षेत्र के नयावास निवासी मेघराज के बेटे देवांश तेवतिया 2019 में यूपी पुलिस में आरक्षी के पद पर भर्ती हुए थे। उनकी पहली पोस्टिंग उन्नाव में ही हुई थी। पुलिस लाइन से उन्हें थाना हसनगंज में तैनाती मिली थी। पिछले करीब 5 साल से इसी थाने पर तैनात थे।3 महीने पहले देवांश का एक्सीडेंट हो गया था। पैर में चोट लगने के चलते वह इलाज कराने के लिए घर चले गये थे। 20 दिन पहले ही ठीक होने पर थाना हसनगंज आये थे। इस समय देवांश की ड्यूटी थाना कार्यालय में थी।मंगलवार को वह ड्यूटी पर थे। उसी समय अचानक सर्विस रिवाल्वर से गोली चलने की आवाज आई। फायर की आवाज सुनकर एक महिला सिपाही मौके पर पहुंची तो देखा कि देवांश ने दाहिनी कनपटी पर गोली मारी थी। वो लहूलुहान होकर जमीन पर गिरे पड़े थे। ये देखकर उसने शोर मचाया।इंस्पेक्टर चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर पहुंचने के थोड़ी देर बाद ही सिपाही की मौत हो गई। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। बुलंदशहर में देवांश के परिवार को भी सूचना दे दी गई है।देवांश दो भाई एक बहन में सबसे छोटा था। बहन और बड़े भाई की शादी हो चुकी है। इधर जब वो घर गया था तब उसकी शादी के लिए घर वालों ने लड़की पसंद की थी। लेकिन वो लड़की देवांश को पसंद नहीं थी। जिस कारण वो शादी से इनकार कर रहा था।
इसको लेकर परिवार वालों से उसका झगड़ा भी हुआ था। आज सुबह उसके बड़े भाई ने फोन करके घर आने और उसी लड़की से एंगेजमेंट करने की बात कही थी। इसे लेकर फिर झगड़ा हुआ था, माना जा रहा है कि इससे परेशान होकर ही देवांश ने ऑन ड्यूटी गोली मारकर जान दे दी।घटना की जानकारी पर एस पी सिद्धार्थ शंकर मीणा थाना हसन गंज पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल पर जांच पड़ताल की। पुलिस कर्मियों से उन्होंने बारी बारी पूछताछ की और घटना के संबंध में जानकारी ली। उसके बाद वह घटनास्थल वाले दफ्तर में पहुंचे और बारीकी से जांच की। कार्यालय में लगे सीसीटीवी की डीवीआर सील करा दिया है
इनसेट ।
4 अगस्त 2023 को पुलिस लाइन में सरकारी आवास में अंबेडकर नगर के थाना जलालपुर गंज मोहल्ला के रहने वाले राजेश कुमार पांडेय ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
24 जुलाई 2023 को अमरोहा के रहने वाले इंस्पेक्टर अशोक कुमार वर्मा ने सफीपुर थाना के सरकारी आवास में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया था।
10 जून को जालौन के थाना कदौरा क्षेत्र के रहने वाले कुलदीप बीघापुर की पीरवी में तैनात था। उसका आवास में संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला था।
सूर्य न्यूज़ 24 रिपोर्टर हरिओम