सार्ट सर्किट से लगी आग लाखो का सामान तीन दुकानों का हुआ राख
सार्ट सर्किट से लगी आग लाखो का सामान तीन दुकानों का हुआ राख 

सफीपुर उन्नाव देर रात विद्युत सार्ट सर्किट से आग लगने से तीन दुकानें जल गई . जिनमे रखे फ्रिज,कोल्ड ड्रिंक्स,मिष्ठान सामग्री सहित किराने का सामान जलकर राख हो गया.सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ी एवं ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.
कोतवाली क्षेत्र के बृजपालपुर गांव निवासी रमेश पुत्र देवी सहाय,कल्लू पुत्र लल्लू की भैंसहरा चौराहे पर मिष्ठान की दुकानें है तथा गांव के ही मुन्नी लाल पुत्र नन्हके की किराने की दुकान है जिनमे देर रात लगभग 2 बजे कल्लू की दुकान शॉर्ट सर्किट के अचानक आग लग गई. जहां लेटा कल्लू का छोटा पुत्र अभिषेक ने जैसे ही आग की लपटों को देखा वह वहां से बाहर निकला और बगल की दुकान में अपने मजदूरों के साथ लेटा रमेश का छोटा पुत्र अखिलेश यादव ने बाहर निकल अपने लेवरों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया परंतु जब आग नही बुझी तो उन लोगों ने बृजपालपुर गांव में निर्माणाधीन अग्निशमन केंद्र पहुंच वहां के लोगों को जानकारी देकर दमकल की गाड़ी को बुलाया तब जाकर किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका.
लेकिन तब तक तीनों दुकानों में रखा लाखों रुपयों का सारा सामान जलकर राख हो गया. रमेश की दुकान में रखे तीन फ्रिज,कल्लू की दुकान में लगा फ्रिज एवं भारी मात्रा में कोल्ड ड्रिंक की बोतले और मिष्ठान तथा मुन्नी लाल की किराने की दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया था.
जिसके बाद पहुंची पी आर वी ने सभी दुकानदारों का हुए नुकसान की जानकारी लेकर वापस चले गए।
सूर्य न्यूज़ 24 रिपोर्टर हरिओम

