24 घंटे में 18 सेंटीमीटर गंगा में जलस्तर की हुई बढ़ोतरी
24 घंटे में 18 सेंटीमीटर गंगा में जलस्तर की हुई बढ़ोतरी
उन्नाव पश्चिम के बांधों से पानी छोड़े जाने के कारण शुक्लागंज की ओर तेजी से पानी बढ़ रहा है। जिस कारण नगर के घाटों तक गंगा का पानी पहुंच गया है। केन्द्रीय जल आयोग ने बताया कि 24 घंटे में 18 सेंमी गंगा के जलस्तर में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। जिससे शुक्लागंज की ओर तेजी से पानी फैलने लगा है। जिससे अब शुक्लागंज के सूखे घाटों पर पानी पहुंचने लगा है। जलस्तर बढ़ने से प्रतिदिन गंगा स्नान करने वालों को ज्यादा दूर स्नान के लिए नहीं जाना पड़ेगा। पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश होने के कारण गंगा का जलस्तर फिर बढ़ने लगा है। केन्द्रीय जल आयोग ने चौबीस घंटे में 18 सेंमी गंगा के जलस्तर में बढ़ोत्तरी दर्ज की है।केन्द्रीय जल आयोग के अनुसार गुरुवार शाम छह बजे गंगा का जलस्तर 110.920 मीटर दर्ज किया गया था। जिसके बाद शुक्रवार सुबह सात बजे 111.050 मीटर पहुंच गया। वहीं शाम छह बजे 111.100 मीटर दर्ज किया गया। शनिवार की सुबह भी जलस्तर में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। चौबीस घंटे के भीतर 18 सेंमी जलस्तर दर्ज किया गया है। जिससे तटवर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों को एक बार फिर बाढ़ का खतरा सताने लगा है। केंद्रीय जल आयोग की माने तो अब लगातार गंगा के जलस्तर में बराबर बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। लगातार बढ़ रहे गंगा के जलस्तर को देखते हुये तटवर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों को इस बार भी बाढ़ की आशंका सताने लगी है। वहीं केन्द्रीय जल आयोग की माने तो अभी गंगा के जलस्तर में बराबर बढ़ोत्तरी जारी रहेगी। क्योंकि पश्चिम के बांधों से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। गंगा बढ़ने के कारण नमामि गंगे घाट, गंगा विशुन घाट, रेलवे पुल घाट, शिव पंडा घाट तक पानी पहुंच गया है।जलस्तर बढ़ने से सावन में प्रतिदिन गंगा स्नान करने वाले श्रद्धालुओं को अब ज्यादा दूर स्नान के लिए नहीं जाना पड़ेगा। वहीं गंगा का जलस्तर बढ़ने से अब शुक्लागंज की ओर भी तेजी से पानी फैलने लगा है। जिससे तटवर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों को इस साल भी बाढ़ का खतरा सताने लगा है। क्योंकि पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से गंगा का जलस्तर आने वाले दिनों में तेजी से बढ़ सकता है। क्योंकि पश्चिम के बांथों में भारी मात्रा में पानी एकत्र हो रहा है। जिस कारण पानी अभी धीरे-धीरे छोड़ा जा रहा है, यदि बारिश इसी तरह होती रही तो बाढ़ की स्थिति बन सकती है।
सूर्य न्यूज़ 24 रिपोर्टर हरि ओम