एसपी सुशांत कुमार सरोज द्वारा बगहा और रामनगर थाना का किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश।
एसपी सुशांत कुमार सरोज द्वारा बगहा और रामनगर थाना का किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश।
बिहार डेस्क/भास्कर दिवाकर
बगहा। पुलिस अधीक्षक,बगहा सुशांत कुमार सरोज द्वारा बगहा और रामनगर थाना का औचक निरीक्षण किया गया,जिसमें थाना परिसर का साफ-सफाई एवं संचिका का रख-रखाव, महिला हेल्प डेस्क, वारंट तालीमा का निष्पादन,लंबित काण्डो का निष्पादित हेतु संबंधित थानाध्यक्षों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।एसपी ने थाना क्षेत्र में हो रहे नियमित गस्ती, निर्गत वारंट आदि के निष्पादन की भी गहन समीक्षा किया। समीक्षा के क्रम में किसी भी मामले में त्वारित निष्पादन पर चर्चा किया। एसपी सुशांत कुमार सरोज ने बगहा, रामनगर थानाध्यक्ष को भूमि विवाद को समय पर निपटारा करने व अपराधी को गिरफ्तार करने के लिए निर्देश दिया। एसपी ने विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस को थाना क्षेत्र में निरंतर गस्ती करने का निर्देश दिया। ताजिया को लेकर थाना क्षेत्र में पुलिस पदाधिकारियों को अलर्ट मोड़ रहने का निर्देश दिया। मौके पर थानाध्यक्ष सहित तमाम पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बलकर्मी उपस्थित रहें।