कार व बाइक की भीषण टक्कर में बाइक सवार की हुई मौत,युवती हुई बुरी तरह से जख्मी
कार व बाइक की भीषण टक्कर में बाइक सवार की हुई मौत,युवती हुई बुरी तरह से जख्मी
बगहा।बगहा व बेतिया मुख्य मार्ग के पारस नगर एनएच 727 के समीप मंगलवार की देर शाम को भयानक सड़क हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई। जबकि बाइक पर पिछे बैठी मृतक की बहन भी गंभीर रूप से जख्मी हो गई है। जिसका इलाज गोरखपुर में चल रहा है। उसकी भी स्थिति नाजुक बनी हुई है। मृतक की पहचान पठखौली थाना क्षेत्र के वार्ड 2 निवासी राजेश्वर शाह के 32 वर्षीय पुत्र प्रताप साह के रूप में की गई है। मिली जानकारी अनुसार प्रताप अपनी बहन के साथ दवाई करा कर घर लौट रहा था। तभी तेज रफ्तार कार के चपेट में आ गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि स्विफ्ट डिजायर कार तेजी से बगहा एक की तरफ जा रही थी। वहीं एक बाइक सवार बगहा एक से पटखौली के तरफ जा रहा था। तभी आमने सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार युवक का घटना स्थल पर ही पैर कट कर अलग हो गया। स्थानीय लोगों के सहयोग से भाई-बहन दोनों को बगहा अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से दोनों को रेफर कर दिया गया। इस बीच युवक की मौत रास्ते में ही हो गई। जबकि बहन का इलाज गोरखपुर में चल रहा है। फिल्हाल पुलिस इस मामले में कार्रवाई करते हुए कार चालक पप्पू डेंटर को हिरासत में लिया है। जो पेशे से कार मैकेनिक बताया जा रहा है। जो गेराज में रिपेयरिंग को आई कार को लेकर जा रहा था कि यह हादसा हो गया। मृतक प्रताप के परिवार और रिश्तेदारों के साथ- साथ स्थानीय लोग भी इस घटना से आहत हैं। वहीं दुर्घटना में घायल उसकी बहन की दिसंबर में शादी तय होने की बात बताई जा रही है। बगहा नगर थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि कार चालक को हिरासत में ले लिया गया है।आगे की कार्रवाई की जा रही हैं
।
