Best News StoryMake it ModernPolicticsReviewsTravelWorldदेश दुनिया

केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चन्द्र दुबे का मंत्री बनने के बाद पहला आगमन संगठन जिला बगहा में हुआ, किया गया जोरदार स्वागत

केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चन्द्र दुबे का मंत्री बनने के बाद पहला आगमन संगठन जिला बगहा में हुआ, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

बगहा जिला के सीमा इंगलिसिया में प्रवेश करने पर केंद्रीय राज्य मंत्री का किया गया भव्य स्वागत एवं अभिनंदन

बिहार डेस्क भास्कर दिवाकर

बगहा।केंद्रीय राज्य मंत्री (कोयला एवं खनन) सतीश चन्द्र दुबे का मंत्री बनने के बाद पहला आगमन संगठन जिला बगहा में हुआ है।
संगठन जिला बगहा के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र नाथ तिवारी एवं बगहा विधायक राम सिंह के साथ साथ जिला के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने बगहा जिला के सीमा इंगलिसिया में प्रवेश करने पर मंत्री का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
इंगलिसिया के बाद परसौनी में परसौनी मंडल के कार्यकर्ताओ द्वारा,बसवारिया में बसवारिया के मुखिया रौशन तिवारी एवं उनके समर्थकों द्वारा,बहुआरवा में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा ,चौतारवा में चौतरवा मंडल के सैकड़ो कार्यकर्ताओं द्वारा,डुमरिया में तुषार सिंह एवं उनके समर्थकों द्वारा,छोटकीपट्टी में ग्रामीण मंडल के सैकड़ो कार्यकर्ताओं द्वारा,चखनी में शंभू मणि तिवारी के नेतृत्व में,मलपुरवा में समर्थकों द्वारा,रत्नमाला में विजय पांडेय द्वारा,बगहा बाजार में व्यवसायियों द्वारा,सिनेमा चौक पर जिला उपाध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि ऋतु जायसवाल द्वारा,सीता राम मंदिर के पास जिला उपाध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी हृदया दुबे एवं उनके समर्थकों द्वारा,सीता राम मंदिर के पास रानू सिंह द्वारा,गांधीनगर चौक पर,शास्त्रीनगर चौक पर, डूमवलिया रोड,भाजपा कार्यालय में,ध्रुव टाकीज के पास सोमेश पांडेय द्वारा, मलकौली में वेद पाठक द्वारा,बीबीएन कालेज के पास बगहा 2 मंडल के कार्यकर्ताओ द्वारा,मंगलपुर में गुरुकुल एकेडमी के संचालक योगेश पांडेय द्वारा,रामपुर चौक पर,हरनाटांड में माननीय केंद्रीय मंत्री का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
बताते चलें कि मंत्री सतीश चन्द्र दुबे सुबह तड़के अपने आवास हरसरी से सैकड़ो गाड़ियों के काफिला के साथ बगहा जिला में प्रवेश किए।बगहा जिला में प्रवेश पर संगठन जिला भाजपा के द्वारा भव्य एवं जोरदार स्वागत किया गया। केंद्रीय मंत्री सतीश चन्द्र दुबे जी के स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम में संगठन जिला बगहा के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र नाथ तिवारी, बगहा विधायक राम सिंह, लौरिया विधायक विनय बिहारी,रामनगर के विधायक भागीरथी देवी,गजेंद्रधर मिश्रा,सतीश वर्मा,जिला उपाध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी हृदया दुबे, जिला उपाध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि ऋतु जायसवाल,केशव चौबे,नंदकिशोर राम,जिला महामंत्री अचिंत्य कुमार लल्ला,सुजीत चौरसिया,अमित पांडेय,मनोज सिंह,भूपनारायण यादव,अमरेश श्रीवास्तव,नागेंद्र साहनी,प्रमोद राम,दीपू तिवारी,ओम निधि वत्स, सुजीत सिंह, जय प्रकाश गुप्ता,मुकेश द्विवेदी,धनंजय यादव,शैलेश दुबे ,विजय साहू,गोविंद जायसवाल, दीपु जायसवाल के साथ साथ हजारों की संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता बंधुओ एवं सम्मानित जनता जनार्दन की सहभागिता रही।

Suraj Kumar

Chief Editor - Surya News 24 Edior - Preeti Vani & Public Power Newspaper Owner - Etion Network Private Limited President - Suraj Janhit Association Address - Deeh Deeh Unnao UP Office Address - 629,Moti Nagar Unnao

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!