Best News StoryMake it ModernMobile PhonesPolicticsWorldझमाझम ख़बरदेश दुनिया

केन्द्रीय राज्यमंत्री सतीश चंद दुबे का आगमन मझौवा,पतिलार व मधुबनी में किया गया फुल माला पहनाकर भव्य स्वागत,

केन्द्रीय राज्यमंत्री सतीश चंद दुबे का आगमन मझौवा,पतिलार व मधुबनी में किया गया फुल माला पहनाकर भव्य स्वागत।
,

उपस्थित ग्रामीणों को प्रधानमंत्री के महत्वाकांक्षी योजनाओं केंद्र और राज्य से मिलने वाले लाभों को गिनाया– राज्यमंत्री सतीश चन्द्र दुबे

बिहार डेस्क/भास्कर दिवाकर

बगहा। केन्द्रीय कोयला व खनन राज्यमंत्री सतीश चंद दुबे के आगमन पर शुक्रवार को मझौवा गांव स्थित भाजपा के वरीय नेता सह बीडीसी बब्लू मिश्रा के नेतृत्व में उनके दरवाजे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने फुल माला पहना कर भव्य रुप से स्वागत किया। वही पतिलार पंचायत में मुखिया प्रतिनिधि डॉ अभिषेक मिश्रा ने अपने आवास पर मंत्री सतीश चंद्र दुबे का भव्य तरीके से स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया। मुखिया प्रतिनिधि ने एन एच 727 मुख्य मार्ग के चौतरवा चौक से ढोल बाजे के साथ स्वागत करते हुए मां बहुरहिया स्थान में पूजा अर्चना के बाद उनको लड्डू से तौला। साथ ही अंग वस्त्रों और फूल मालाओं के साथ सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों के साथ उनको केंद्रीय राज्य मंत्री बनने की बधाई दी गई। डॉक्टर अभिषेक मिश्रा ने बताया कि हमारे लिए बहुत ही गर्व की बात है कि हमारे क्षेत्र से एक कुशल नेतृत्व करता आज अपनी भागीदारी केंद्र में सुनिश्चित कर रहे हैं। उनके कुशल नेतृत्व को देखते हुए यह कहना कहीं से भी अतिसयोक्ति नही होगी की भविष्य के मुख्यमंत्री की भी झलक इनमे दिखती है। केंद्रीय राज्य मंत्री ने सैकड़ो की संख्या में उपस्थित ग्रामीणों को प्रधानमंत्री के महत्वाकांक्षी योजनाओं केंद्र से और राज्य से मिलने वाले लाभों को गिनाया। साथ ही अपने स्तर से इस क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव कोशिश करने का आश्वासन भी दिया। प्रखंड स्तर पर सभी पंचायतों के आपदा मित्रों की टीम ने भी अपने समस्याओं का लिखित ज्ञापन मंत्री को सौंपा। अभिनन्दन कुमार ने बताया की हम सभी हर तरह के आपदा और समाजिक कार्यों में अपनी भागीदारी निभाते आ रहे है। लेकिन सरकार के तरफ से कोई ठोस आश्वासन नही मिल पाया है। मंत्री की काफिला मधुबनी पहुंची जहां भाजपा महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष सह मधुबनी प्रखंड प्रमुख विजया सिंह, भाजपा नेता विजय सिंह, संतोष मिश्रा, धनंजय पांडेय समेत दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने फुल माला पहना कर मंत्री श्री दुबे का भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक राम सिंह, जिलाध्यक्ष भूपेंद्र नाथ तिवारी, मीडिया प्रभारी रीतू जयसवाल,हृदया दुबे, औचित्य कुमार लल्ला, तुषार सिंह, रौशन तिवारी, काजू प्रसाद, सुजीत राव, पप्पू राव समेत दर्जनों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Suraj Kumar

Chief Editor - Surya News 24 Edior - Preeti Vani & Public Power Newspaper Owner - Etion Network Private Limited President - Suraj Janhit Association Address - Deeh Deeh Unnao UP Office Address - 629,Moti Nagar Unnao

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!