गौवंश के शव को ट्रैक्टर में बांध कर लगाया ठिकाने वायरल हुआ वीडियो
गौवंश के शव को ट्रैक्टर में बांध कर लगाया ठिकाने वायरल हुआ वीडियो


फतेहपुर चौरासी उन्नाव सोमवार को एक और वीडियो सामने आया, जिसमें एक ट्रैक्टर से गोवंश को बांधकर खींचा जा रहा है। वीडियो फतेहपुर चौरासी क्षेत्र का बताया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने तमाम तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं। हालांकि, इसके पहले वायरल हुए एक वीडियो में अधिकारियों ने पल्ला झाड़ लिया था। जबकि वायरल वीडियो की पुष्टि हिंदी दैनिक सूर्य न्यूज़ 24 पत्र नहीं करता है। 38 सेकंड का वीडियो विकास खंड फतेहपुर चौरासी के भड्सर नौशरहा गांव के गौशाला का बताया जा रहा है। इस वीडियो में एक ट्रैक्टर चालक एक गोवंश (गाय) को पीछे बांधकर खींचता हुआ दिख रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा, “भड्सर नौशरहा ग्राम पंचायत की महमदपुर गौशाला का एक और गौवंश से क्रूरता का वीडियो वायरल हुआ है।इस बार ट्रैक्टर भी नीले रंग का है, लाल रंग का सस्पेंस नहीं है, आसानी से पहचान हो जाएगी। 26 जुलाई को वायरल वीडियो की जांच के लिए जब अफसर पहुंचे थे तो केयर टेकर चारा पानी का इंतजाम कर रहा था, वो भी लाल रंग की बनियान और सफेद रंग के हाफ लोवर में।सोमवार के वीडियो में ध्यान से देखिएगा, जो ट्रैक्टर से मृत गौवंश को खींचकर ले जा रहा है, यह वही केयर टेकर है जो आज चालक की भूमिका में है। अब कुछ बताने की जरूरत नहीं है, बस ‘क्रूरता’ करने वालों को चिन्हित कर जवाबदेही तय करना है।वीडियो वायरल होने के बाद एक बार फिर से फजीहत हुई है। हालांकि पहले वाले वीडियो में क्या कार्रवाई हुई, यह अब तक जिला प्रशासन अवगत नहीं करा पाया है। लगातार गोवंशों को इस तरह खींचने के वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने इसे बेहद निंदनीय बताया है। सीडीओ प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा कि सभी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जा रही है।
सूर्य न्यूज़ 24 रिपोर्टर हरिओम


