Best News Story

घट रहा है गंगा का जलस्तर बाढ़ पीड़ितों ने ली राहत की सांस

घट रहा है गंगा का जलस्तर बाढ़ पीड़ितों ने ली राहत की सांस
उन्नाव पिछले दो दिनों के बीच गंगा का जलस्तर प्रति घंटे लगभग एक सेंटीमीटर घटा। इसके बावजूद तटवर्ती इलाकों के आस पास भरे बाढ़ के पानी से सैकड़ों परिवारों को मुसीबत उठानी पड़ रही है। रियाहसी इलाकों में रहने वाले लोगो की माने तो जलस्तर में घटोत्तरी जरूर दर्ज की जा रही है। लेकिन समस्याएं बरकरार हैं। फिलहाल अभी भी लोग नावों से आवागमन कर रहे हैं। केन्द्रीय जल आयोग के अनुसार, गुरुवार शाम पांच बजे 111.680 मीटर जलस्तर मापा गया था। जिसके बाद शुक्रवार को जलस्तर में गिरावट दर्ज की गई और सुबह आठ बजे 111.540 मीटर मापा गया। जिसके बाद दोपहर बारह बजे 111.510 मीटर रह गया। वहीं शाम पांच बजे 111.430 मीटर तक पहुंच गया।शनिवार सुबह भी जलस्तर में गिरावट दर्ज की गई। चौबीस घंटे में 25 सेंटीमीटर जलस्तर में गिरावट दर्ज की गई। इसके बावजूद चंपापुरवा के निचले इलाकों के आस पास बाढ़ का पानी भरा हुआ है। जिससे यहां रहने वाल लोगों को नावों से आवागमन करना पड़ रहा है। वहीं जिला प्रशासन की ओर से ऐसे क्षेत्रों में बराबर नजर रखी जा रही है। गंगा के किनारे पिछले करीब दो दशक से रहने वाले लोगों के माने तो इस बार गंगा के जलस्तर ने अचानक से चेतावनी बिंदु को पार किया। उस दौरान लगा था कि अब जलस्तर खतरे के निशान तक जाएगा। लेकिन दूसरे दिन से ही लगातार जलस्तर में गिरावट दर्ज की जा रही है। ऐसे में उम्मीद अब दोबारा जलस्तर बढ़ता न के बराबर माना जा रहा है।गंगा का जलस्तर भले ही लगातर गिर रहा हो लेकिन जल भराव की समस्या अभी लोगों के लिए बरकरार है। जो घर चपेट में है वहा का पानी कम होने में अभी वक़्त लगेगा। उधर बिजली विभाग का कहना है कि पानी कम होगा तभी विद्युत आपूर्ति शुरू की जाएगी।

सूर्य न्यूज़ 24 रिपोर्टर हरिओम

Suraj Kumar

Chief Editor - Surya News 24 Edior - Preeti Vani & Public Power Newspaper Owner - Etion Network Private Limited President - Suraj Janhit Association Address - Deeh Deeh Unnao UP Office Address - 629,Moti Nagar Unnao

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!