Accident

दो ट्रैको की आमने सामने भिंडत दोनो चालक घायल

दो ट्रैको की आमने सामने भिंडत दोनो चालक घायल

उन्नाव हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के मोहान बांगरमऊ मार्ग स्थित सेमरा गांव के पास दो ट्रकों की सीधी भिड़ंत में दो चालक समेत तीन घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बाहर निकालकर सीएचसी भेजा। जहां उनका इलाज चल रहा है। हादसा होने के बाद मार्ग पर लम्बा जाम लगा रहा। पुलिस ने मशक्कत कर किसी तरह जाम को खुलवाया। कानपुर के थाना घाटमपुर के जहांगीराबाद के रहने वाले चालक सद्दाम अली पुत्र सादिक अली शुक्रवार को एक ट्रक में मौरंग लादकर मोहान की तरफ जा रहा था। इसी दरम्यान सामने से आ रहे दूसरे खाली ट्रक बांगरमऊ की तरफ जा रहा था। तभी दोनों ट्रकों की सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में सद्दाम अली और दूसरा ट्रक चालक राशिद पुत्र खालिद तरेता वालटरगंज बस्ती और साथ में बैठा दीपक पुत्र गंगा राम मुड़ा डीह खुर्द रुदौली बस्ती घायल हो गए।हादसे की जानकारी पर हसनगंज कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। एम्बुलेंस से घायलों को पुलिस सीएचसी ले गई। जब तक घायलों को बाहर निकाला जाता, तब तक सड़क के दोनों तरफ तीन किलोमीटर तक जाम लग गया। डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने ट्रकों को सड़क किनारे करवाया। उसके बाद जाम खुलवा सकी। इंस्पेक्टर चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि दो ट्रक की टक्कर में घायलों को सीएचसी पहुंचा दिया गया है। वाहनों को हटवा कर यातायात चालू कराया है।

सूर्य न्यूज़ 24 रिपोर्टर हरिओम

Suraj Kumar

Chief Editor - Surya News 24 Edior - Preeti Vani & Public Power Newspaper Owner - Etion Network Private Limited President - Suraj Janhit Association Address - Deeh Deeh Unnao UP Office Address - 629,Moti Nagar Unnao

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!