दो बसों की आपस में भिंडत पीछे से घुसी कार दो घायलउ
दो बसों की आपस में भिंडत पीछे से घुसी कार दो घायल
उन्नाव थाना औरास क्षेत्र के लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे पर दो बसों की आपस में भिड़ंत के बाद एक कार सवार टकरा गया। हादसे में कार में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उन्हें लखनऊ के ड्रामा सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को किनारे करा कर। यातायात सुचारु रूप से शुरू कराया है।औरास थाना क्षेत्र के किलोमीटर 264 के पास लखनऊ से आगरा की ओर जा रही है। बस अनियंत्रित होकर दूसरी बस से टकरा गई। पीछे चल रही कार भी बस से भीड़ गई। हादसे में कार में सवार हरदोई कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सुभाष नगर के रहने वाले आशीष सिंह पुत्र कृष्ण कुमार सिंह, शोभित सिंह पुत्र सागर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।एक्सप्रेसवे पर हादसा होने की जानकारी औरास थाना पुलिस को मिली। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए एंबुलेंस की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने पर लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। एक्सप्रेसवे पर जाम की स्थिति होने लगी।पुलिस ने क्षतिग्रस्त कर को क्रेन की मदद से हटवाकर यातायात सुचारू रूप से शुरू कराया है। उधर बस सवार मौके से बस लेकर आगरा की ओर भाग निकले। बांगरमऊ सीओ अरविंद चौरसिया ने बताया कि एक्सीडेंट की सूचना पर पुलिस पहुंची थी और घायलों को भर्ती कराया गया है।
सूर्य न्यूज़ 24 रिपोर्टर हरिओम


