बगहा पुलिस की कार्रवाई में 09 अभियुक्त गिरफ्तार, वाहन जांच में 1,00,000 रुपये का वसूला गया जुर्माना।
बगहा पुलिस की कार्रवाई में 09 अभियुक्त गिरफ्तार, वाहन जांच में 1,00,000 रुपये का वसूला गया जुर्माना।
—- वित्तीय संस्थानों की सुरक्षा,आपराधिक घटना की रोकथाम,यातायात नियमों का पालन की दृष्टिकोण से पुलिस पदाधिकारी,कर्मियों के द्वारा बैंकों,वाहनों की सघन जाँच की गई।
बिहार डेस्क/भास्कर दिवाकर
बगहा।बगहा पुलिस जिला में विगत 24 घंटो में 09 अभियुक्त की गिरफ्तारी की गई हैं, कुल-15 वारंट का निष्पादन किया गया है जिसमें जमानतीय 10 अजमानतीय 05 है। उक्त जानकारी पुलिस अधीक्षक,बगहा सुशांत कुमार सरोज ने शुक्रवार को प्रेस रिलीज़ जारी करके दिया हैं।उन्होंने बताया कि पटखौली थाना द्वारा अन्य काण्ड में 05 अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।बगहा थाना द्वारा वारंट में 02 अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।भैरोगंज थाना द्वारा अन्य काण्ड में 01 अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया साथ ही ठकराहाँ थाना द्वारा अन्य काण्ड में 01 अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।एसपी ने बताया कि बगहा पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण हेतु वाहन जॉच किया गया। जॉच के क्रम में चौतरवा थाना द्वारा-30,000, यातायात थाना द्वारा-26,000, बगहा थाना द्वारा-14,000, रामनगर थाना द्वारा-12,000, धनहाँ थाना द्वारा-10,000, पटखौली थाना द्वारा-8,000 इस प्रकार कुल-1,00,000 रुपए का जुर्माना लगाया गया।शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक,बगहा सुशांत कुमार सरोज के निर्देशानुसार बगहा पुलिस जिला के सभी थाना अंतर्गत वित्तीय संस्थानों की सुरक्षा,आपराधिक घटना की रोकथाम,यातायात नियमों का पालन की दृष्टिकोण से पुलिस पदाधिकारी,कर्मियों के द्वारा बैंकों,वाहनों की सघन जाँच की गई।