ब्लॉक परिसरमें मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन बड़े ही धूमधाम हुआ
ब्लॉक परिसरमें मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन बड़े ही धूमधाम हुआ
सफीपुर उन्नाव । सफीपुर ब्लॉक परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन बड़े धूमधाम से संपन्न हुआ। इस अवसर पर 23 जोड़ों ने एक-दूसरे का दामन थाम कर अपने नए जीवन की शुरुआत की। कार्यक्रम का आयोजन ब्लॉक प्रशासन द्वारा किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। आयोजन स्थल को बहुत ही सुंदर सजाया गया था। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे क्षेत्रिय विधायक बंबालाल दिवाकर व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि रमेश रावत ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया और उनके सुखी दांपत्य जीवन की कामना की। यह सामूहिक विवाह न केवल आर्थिक दृष्टि से कमजोर परिवारों के लिए मददगार साबित हुआ, बल्कि समाज में एकता और समरसता का संदेश भी प्रसारित किया। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी श्वेता त्रिपाठी, एडीओ पंचायत छोटे लाल, मंच संचालक ग्राम विकास अधिकारी महेंद्रभूषण, के. के. तिवारी, प्रदीप यादव, सर्वेश दीक्षित, विमल गौतम सहित समस्त ब्लाक कर्मचारी व अधिकारी व भाजपा नेता व जिला पंचायत सदस्य दिलीप मिश्रा सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे है।
सूर्य न्यूज़ 24 रिपोर्टर हरिओम

