भाजपा नेता श्वेतमणि सिंह उर्फ तुषार सिंह ने बिहार भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल से किया शिष्टाचार मुलाकात।
भाजपा नेता श्वेतमणि सिंह उर्फ तुषार सिंह ने बिहार भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल से किया शिष्टाचार मुलाकात।
नए प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल को भाजपा नेता श्वेतमणि सिंह उर्फ तुषार सिंह ने अंगवस्त्र ओढ़ाकर व गुलदस्ता भेंटकर किया सम्मानित,दिए बधाई एवं शुभकामनाएं
बिहार डेस्क/भास्कर दिवाकर
बगहा।बीजेपी के विधान पार्षद व राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री दिलीप जायसवाल भाजपा को नए बिहार प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। नए प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा नेता श्वेतमणि सिंह उर्फ तुषार सिंह ने शुक्रवार को उनके आवास पर शिष्टाचार मुलाकात करते हुऐ अंगवस्त्र ओढ़ाकर व गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया साथ ही बधाई व शुभकामनाएं दीं।भाजपा नेता तुषार सिंह ने नवनियुत प्रदेश अध्यक्ष को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधऱी के बाद वैश्य नेता दिलीप जायसवाल को कमान दिया गया है जो प्रदेश में पार्टी हित में मजबूती मिलेंगी। भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व की तरफ से पत्र जारी कर दिया गया है। राष्ट्रीय महासचिव अरूण सिंह ने डॉ. दिलीप जायसवाल को बिहार भाजपा का नया अध्यक्ष बनाए जाने का पत्र जारी किया है।भाजपा नेता श्वेतमणि सिंह उर्फ तुषार सिंह ने पुन: नए प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल को बहुत बहुत बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि माननीय प्रदेश अध्यक्ष के कुशल नेतृत्व में बिहार भाजपा नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेंगी।