महिला पुलिस पदाधिकारियों द्वारा बगहा और पटख़ौली थाना क्षेत्र के विद्यालय में जाकर शिक्षक एवं सभी छात्रा के साथ किया गया संवाद,महिला हेल्प डेस्क और नए आपराधिक कानूनों के बारे में किया गया जागरूक
महिला पुलिस पदाधिकारियों द्वारा बगहा और पटख़ौली थाना क्षेत्र के विद्यालय में जाकर शिक्षक एवं सभी छात्रा के साथ किया गया संवाद।
महिला पुलिस पदाधिकारियों ने विद्यालय की छात्राओं को महिला हेल्प डेस्क और नए आपराधिक कानूनों के बारे में किया गया जागरूक ।
बिहार डेस्क/भास्कर दिवाकर
बगहा। पुलिस अधीक्षक,बगहा सुशांत कुमार सरोज के निर्देशन मे बगहा पुलिस जिला के बगहा नगर थाना,पटख़ौली थाना के महिला पुलिस पदाधिकारी के द्वारा अपने थाना क्षेत्र में स्थित विद्यालय में जाकर शिक्षक एवं सभी छात्रा के साथ संवाद कर उन्हें महिला हेल्प डेस्क और नए आपराधिक कानूनों के बारे में जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान, छात्राओं को महिला हेल्प डेस्क की सेवाओं, उनके संपर्क नंबर और आपातकालीन स्थिति में उनसे कैसे संपर्क किया जा सकता है,उसके के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इसके साथ ही, नए आपराधिक कानूनों के बारे में भी बताया गया,जिससे वे अपने अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक हो सकें। महिला हेल्प डेस्क के संपर्क नंबर उपलब्ध कराए गए है। जिससे कि किसी भी विपरीत परिस्थिति में महिलाएं और बच्चे नि:संकोच अपनी समस्या महिला पुलिस पदाधिकारियों के समक्ष रख कर त्वरित सहायता प्राप्त कर सकते है।
.