लगभग 402 दिन बाद शहर के 32 वाडों में कूड़ा उठान व्यवस्था अब दिखेगी पटरी पर
लगभग 402 दिन बाद शहर के 32 वाडों में कूड़ा उठान व्यवस्था अब दिखेगी पटरी पर
उन्नाव शहर में 66 लाख 50 हजार खर्च से आए 35 ई-रिक्शे अब सड़क पर दौड़ेंगे। सुबह और शाम दो शिफ्ट में घर-घर कूड़ा उठाने के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई है। मंगलवार को सदर विधायक और डीएम ने हरी झंडी दिखाकर योजना का शुभारंभ कराया।शहर में 32 वार्ड में घर-घर कूड़ा उठाने की कोई व्यवस्था नहीं थी। वर्ष 2019 में तत्कालीन ईओ ने एक कार्यदायी संस्था को जिम्मा दिया था। इसके बाद छह माह तक कुछ घरों से उठान की व्यवस्था पटरी पर दिखी। फिर वह व्यवस्था भी ध्वस्त होती चली गई। 2022 तक कोई काम इसके लिए पालिका ने नहीं किए। चुनाव बाद नई सरकार बनी तो वर्ष 2023 में तत्कालीन ईओ ओम प्रकाश ने ओम टेडर्स नामक एक संस्था को घर घर कूड़े को उठाने की जिम्मेदारी सौंपी।इसके लिए सर्वे कर कुछ वार्ड भी चयनित हुए। चार-छह माह बीते की यह भी बेपटरी हो गई। व्यवस्था सुचारू दिखे, इसके मद्देनजर नवनियुक्त अध्यक्षा श्वेता मिश्रा ने एसबीएम व 15 वें वित्त से जारी करीब 70 लाख रुपए के बजट से 35 ई- रिक्शे, हाई राइस ट्रिपर खरीद लिए। धरातल पर उठान के लिए इसकी रणनीति बनती की आचार सहिंता लग गई। पालिका ने इसी नियम का फेर बताकर इन रिक्शों को जलकल कार्यालय में खड़ा करा दिया था।अब अधिसूचना हटे दो माह बीते तो सवाल खड़े होने लगे। अध्यक्षा श्वेता मिश्रा ने चालकों की भर्ती करने के बाद चार्जिंग स्टेशन बनाकर इन्हें सड़क पर दौड़ाने की योजना बनाई थी। मंगलवार को सदर विधायक पंकज गुप्ता, डीएम गौरांग राठी ने हरी झंडी दिखाकर ई-रिक्शे को रवाना किया। अब रोस्टर बनवाया। 32 वाडों में कूड़ा उठाने का काम शुरू हो गया है। डीएम ने कहा स्वच्छ शहर के लिए घरों से कूड़ा उठान आवश्यक है। सुंदर शहर के लिए सभी का सहयोग आवश्यक है।
सूर्य न्यूज़ 24 रिपोर्टर हरिओम