वर्चस्व को लेकर दो पक्षों में जमकर चले लाठी डंडे दर्जनों घायल
वर्चस्व को लेकर दो पक्षों में जमकर चले लाठी डंडे दर्जनों घायल 
बांगरमऊ उन्नाव कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मऊ में वर्चस्व को लेकर दो पक्षों में कई वर्षों से रंजिश चल रही है। जिसके कारण दोनों पक्षों में वाद विवाद हो गया। इसी दौरान जमकर लाठी डंडे चल गए। जिससे दोनों में हुई जमकर मारपीट में लगभग एक दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों में एक पक्ष के मुहीब, जुनेद और दूसरे नियाजुद्दीन घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालांकि घटना के बाद दोनों पक्षों द्वारा घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी गई है।वहीं ग्रामीणों के बीच चर्चा है कि मारपीट के दौरान फायरिंग भी हुई है। इस दौरान एक पक्ष ने कार, बाइक और जेसीबी पर भी लाठियां बरसाना शुरू कर दी। जिससे कार और जेसीबी का शीशा टूट गया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। कोतवाली प्रभारी राजकुमार ने कहा कि अभी तक जांच में फायरिंग के साक्ष्य नहीं मिले हैं। घटना की जांच कर रिपोर्ट दर्ज की जायेगी। दोषी लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। शान्ति व्यवस्था के लिए गांव में पुलिस बल लगा दिया गया है।
सूर्य न्यूूूज़ 24 रिपोर्टर हरिओम


