Best News Story

शव रखकर मार्ग पर जाम लगाने वाले 54 लोगो पर दर्ज हुआ मुकदमा

शव रखकर मार्ग पर जाम लगाने वाले 54 लोगो पर दर्ज हुआ मुकदमा
उन्नाव गंगाघाट कोतवाली के लखापुर के मजरा रामगंज निवासी एक युवक की रविवार रात मारपीट कर हत्या कर दी गई थी, मुकदमा न दर्ज करने पर परिजन और ग्रामीणों ने सोमवार अपरान्ह हाइवे पर शव रखकर जाम लगा दिया था और पुलिस पर मारपीट किया था। बुधवार को जाजमऊ चौकी इंचार्ज की तहरीर पर लगभग 54 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
रामगंज निवासी अर्जुन सिंह के 28 वर्षीय बेटे मदन सिंह को कानपुर से फोन पर बुलाकर गंगाघाट कोतवाली के त्रिभुवन खेड़ा में कुछ लोगों ने मारा पीटा था। जिसके बाद मरणासन्न हालत में डाकरी के पास मिला था। अस्पताल पहुंचते ही उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था। सोमवार को शव रखकर त्रिभुवन खेड़ा चौराहे के पास हाइवे जाम कर दिया गया था।मौके पर सीओ सिटी सोनम सिंह, बीघापुर सीओ ऋषिकांत शुक्ला, गंगाघाट कोतवाली रामफल प्रजापति समेत भारी पुलिस फोर्स परिजनों और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण नहीं माने। वहीं विरोध में पुलिस पर पथराव और मारपीट कर दिया।बुधवार को गंगाघाट जाजमऊ चौकी प्रभारी राजीव भदौरिया की तहरीर पर शुभम सिंह उर्फ गोगा, मूलचंद्र, सुभाष, सचिन सिंह, मोहन सिंह, छन्नर सिंह, पंकज, सुमित सिंह, ज्ञानेन्द्र सिंह, रवि, नीतू सिंह, विनीत सिंह, रिंकू, सूरज, कृष्णा सिंह, अजय, राजू, प्रदीप, सोहन, रंजीत, रिंकी, रूबी, सुनील सिंह, सुरेन्द्र सिंह नामजद समेत 25-30 अज्ञात के खिलाफ राष्ट्रीय राजमार्ग जाम, पथराव, मारपीट, बलवा समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये दबिशे दी जा रही है। वहीं उन्होंने बताया कि हत्या में नामजद आरोपियों को भी पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

सूर्य न्यूज़ 24 रिपोर्टर हरिओम

Suraj Kumar

Chief Editor - Surya News 24 Edior - Preeti Vani & Public Power Newspaper Owner - Etion Network Private Limited President - Suraj Janhit Association Address - Deeh Deeh Unnao UP Office Address - 629,Moti Nagar Unnao

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!