Best News Story

संस्था कैडेट्स को दैवीय आपदा के दौरान जानमाल के बचाव के लिए बताया तरीका अंकित शुक्ला

संस्था कैडेट्स को दैवीय आपदा के दौरान जानमाल के बचाव के लिए बताया तरीका अंकित शुक्ला

जनपद के लिए अंकित शुक्ला के द्वारा आपदा प्रबंधन अभियान प्रारंभ किया बहुत ही सराहनीय कार्य

उन्नाव शुक्रवार को राष्ट्रीय सैनिक छात्र सेवा परिषद संस्थापक अध्यक्ष अंकित शुक्ला के द्वारा आपदा प्रबंधन अभियान का शुभारंभ किया जिसके माध्यम से आमजन को आपदाग्रस्त के लिए जागरूक किया जाएगा लेक्चर एवं डिमोस्ट्रेशन का आयोजन किया गया। जिसमें संस्था कैडेटों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया कैडेटों को प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान बाढ़, भूकंप एवं मानव निर्मित आपदाओं से बचाव के लिए कई प्रकार की नसीहतें दी गयी अध्यक्ष अंकित शुक्ला ने भी प्रकार की आपदा में साहस नहीं खोने की सलाह दी। बाढ़ के समय बचाव के कई उपायों पर प्रकाश डाला अचानक बाढ़ आने की स्थिति में किसी ऊंचे स्थान पर शरण लेने, किसी भी हालत में तेज धार से बचने और विषम परिस्थिति में उस आपदा से उबरने के गुर भी सिखाये। उन्होंने भूकंप या अगलगी सहित मानव जनित आपदा की विस्तृत जानकारी देते हुए उससे बचाव का कई प्रकार के उपाय बताये इसके अलावे हार्ट अटैक के बारे में भी विस्तृत रूप से जानकारी दिए ओलावृष्टि, भूकंप, आगजनी, सर्पदंश, सूखा, अतिवृष्टि घरेलू सिलेंडर से होने वाली आपदाग्रस्त पर भी जानकारी आदि प्राकृतिक आपदाओं के दौरान अपने व अन्य लोगों के बचाव व सुरक्षा की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कितने लोग अपना जीवन खो देते हैं परंतु ऐसे में यदि उन्हें समय पर प्राथमिक उपचार मिल जाए तो उनमें से काफी लोगों की जान बचाई जा सकती है सूबेदार मेजर मनधरी, दुर्गा ने अंकित शुक्ला की भूर-भूर तारीफ की और समाजहित कार्यक्रम को अधिक से अधिक आयोजित करें प्रशिक्षण में कई सैकड़ो ने भाग लिया ।जिसमे सूबेदार मेजर मनधरी, दुर्गा बहादुर थापा, एनडीआरएफ के आशुतोष कुमार ,राजेश मुरारी , पवन कुमार ,शिव शंकर सिंह ,दिवाकर कुमार शामिल रहे। फाउंडेशन स्कूल के कुल छात्र छात्राएं शामिल रहे।

Suraj Kumar

Chief Editor - Surya News 24 Edior - Preeti Vani & Public Power Newspaper Owner - Etion Network Private Limited President - Suraj Janhit Association Address - Deeh Deeh Unnao UP Office Address - 629,Moti Nagar Unnao

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!