Best News Story

सीएचसी में एक्सरे मशीन का फीता काट कर क्षेत्रीय विधायक ने किया शुभारंभ

सीएचसी में एक्सरे मशीन का फीता काट कर क्षेत्रीय विधायक ने किया शुभारंभ
सफीपुर उन्नाव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में क्षेत्रिय विधायक बंबा लाल दिवाकर ने एक्सरे मशीन का अनावरण किया। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर राजेश कुमार वर्मा, डॉक्टर ब्रजेश सिंह, डॉक्टर लवकुश, ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक सचिन दीक्षित, अदिति सिंह, सचिन सिंह, इकबाल शंकर और रणधीर सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि यह एक्सरे मशीन क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार लाने में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि इस मशीन के आने से क्षेत्रीय लोगों को बेहतर और सटीक चिकित्सा सुविधाएं मिल सकेंगी। इससे न केवल मरीजों को समय पर निदान मिल सकेगा, बल्कि गंभीर बीमारियों की पहचान और इलाज में भी तेजी आएगी। चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर राजेश कुमार वर्मा ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस मशीन से अस्पताल की क्षमताएं बढ़ेंगी और मरीजों को और बेहतर सेवाएं प्रदान की जा सकेंगी। डॉक्टर ब्रजेश सिंह और डॉक्टर लवकुश ने भी इस अवसर पर अपने विचार साझा किए और कहा कि यह मशीन चिकित्सा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण जोड़ है। ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक सचिन दीक्षित ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए ये सुंदर पहल है।

सूर्य न्यूज़ 24 रिपोर्टर हरिओम

Suraj Kumar

Chief Editor - Surya News 24 Edior - Preeti Vani & Public Power Newspaper Owner - Etion Network Private Limited President - Suraj Janhit Association Address - Deeh Deeh Unnao UP Office Address - 629,Moti Nagar Unnao

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!