हत्या,शराब एवं अन्य कांड मामले में 5 अभियुक्त गिरफ्तार,12.93 लीटर अंग्रेजी शराब ,01 साइकिल बरामद।
हत्या,शराब एवं अन्य कांड मामले में 5 अभियुक्त गिरफ्तार,12.93 लीटर अंग्रेजी शराब ,01 साइकिल बरामद।
बगहा पुलिस द्वारा वाहन जांच के दौरान 1,04,500 रूपये का लगाया गया जुर्माना।
बिहार डेस्क/भास्कर दिवाकर
बगहा।बगहा पुलिस जिला में विगत 24 घंटा में 05 अभियुक्त की गिरफ्तारी की गई है,कुल-13 वारंट का निष्पादन किया गया है जिसमें जमानतीय 06 अजमानतीय 07 और कुर्की 01 है। उक्त जानकारी पुलिस अधीक्षक,बगहा सुशांत कुमार सरोज ने शनिवार को प्रेस रिलीज़ जारी करके दिया।उन्होंने बताया कि नौरंगिया थाना,पिपरासी थाना,पटखौली थाना,रामनगर थाना,
द्वारा हत्या के कांड,शराब के कांड एवं अन्य काण्ड में 05 अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया साथ ही 12.93 लीटर अंग्रेजी शराब ,01 साइकिल बरामद किया गया है।एसपी ने बताया कि बगहा पुलिस द्वारा को अपराध नियंत्रण हेतु वाहन जॉच किया गया। जॉच के क्रम में यातायात थाना द्वारा-50,500, बगहा थाना द्वारा-20,000, धनहाँ थाना द्वारा-15,000, पटखौली थाना द्वारा-11,000, चौतरवा थाना द्वारा-8,000 इस प्रकार कुल-01,04,500 रूपये का जुर्माना लगाया गया।