78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बिहार गृह रक्षा वाहिनी पुलिस जिला बगहा कार्यालय में जिला समादेष्ठा द्वारा किया गया झंडोतोलन
बिहार डेस्क/भास्कर दिवाकर
बगहा। 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बिहार गृह रक्षा वाहिनी पुलिस जिला बगहा कार्यालय में जिला समादेष्ठा (डीएसपी) अनिल कुमार वर्मा द्वारा आन बान शान से झंडोतोलन किया गया। झंडोतोलन के दौरान गृह रक्षा वाहिनी व पुलिस जवानों ने सयुक्त रूप से झंडे को सलामी दिए एवं राष्ट्रगान के समाप्ति के पश्चात भारत माता की जय, वंदे मातरम् आदि के नारों से गृह रक्षा वाहिनी परिसर में गुंजयमान रहा। बिहार गृह रक्षा वाहिनी बगहा पुलिस जिला के जिला समादेष्ठा अनिल कुमार वर्मा ने बगहा पुलिस जिला के समस्त लोगों को स्वतंत्रता दिवस हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए देश को आजादी दिलाने वाले महान स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हुए नमन किया गया साथ ही जिला समादेष्ठा (डीएसपी) ने गृह रक्षा वाहिनी के उपबल्धियों व कार्यों को गिनाया।इस अवसर अनुमंडल पदाधिकारी,बगहा डॉ.अनुपमा सिंह,पुलिस अधीक्षक,बगहा सुशांत कुमार सरोज,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार देवेंद्र,पटखौली थानाध्यक्ष अनिष कुमार,कार्यालय गृह रक्षकों में चंद्रेश्वर सिंह, रघुवर हाजरा,प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, गोविंद कुमार,शिक्षक रमेश मिश्र, भाजपा नेता अमरेश श्रीवास्तव सहित तमाम होमगार्ड जवान व गणमान्य लोग उपस्थित रहें।