Best News StoryBusinessMake it ModernReviewsTechnologyUncategorizedWorldझमाझम ख़बरदेश दुनिया

नारायणी प्रेस क्लब की बैठक हुई संपन्न, कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर की गई चर्चा

नारायणी प्रेस क्लब की बैठक हुई संपन्न, कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर की गई चर्चा।

बिहार डेस्क/भास्कर दिवाकर
बगहा।बगहा नगर के गायत्री मंदिर प्रांगण में गुरुवार को नारायणी प्रेस क्लब के बैनर तले छः माह बाद पत्रकारों की एक बैठक आहुत की गई।बैठक की अध्यक्षता प्रेस क्लब के अध्यक्ष सुशील कुमार मिश्रा एवं संचालन‌ प्रेस क्लब के संस्थापक सह संरक्षक प्रो.अरविंद नाथ तिवारी, सक्रिय सदस्य विनय यादव ने किया।बैठक में सर्वप्रथम प्रेस क्लब की मजबूती को लेकर कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया।वही पत्रकार हित से जुड़े कई अन्य मुद्दों पर भी विचार-विमर्श कर आवश्यक निर्णय लिया गया।वही इस दौरान प्रेस क्लब के संगठन के साथ-साथ कोष की मजबूती पर भी चर्चा किया गया। क्लब के सदस्यों से आवश्यक सहयोग करने की अपील की गई। सर्वसम्मति से तय किया गया कि अगली बैठक की तिथि जल्द ही निर्धारित की जाएगी। जिसमे आवश्यक कदम उठाया जाएगा
। नारायणी प्रेस क्लब के सदस्यो को अवगत कराया गया की अगली बैठक में अपने-अपने आवश्यक कागजातों की छाया प्रति लाना सुनिश्चित करेंगे।ताकि प्रेस क्लब के नए आईडी कार्ड और इंश्योरेंस की प्रक्रिया कराई जा सकें मौके पर नारायणी प्रेस क्लब के अध्यक्ष सुशील कुमार मिश्रा,महासचिव ठाकुर संजय कुमार द्विवेदी,सचिव सह संरक्षक मो. इजराइल अंसारी,उपाध्यक्ष चंद्रभान दुबे,कोषाध्यक्ष निर्भय कुमार,नागेन्द्र पांडेय,विजय कुमार शर्मा,,भास्कर दिवाकर,विनय कुमार,शम्म तबरेज,विकास उपाध्याय,उमेश दुबे, सुभान अंसारी,संजय पाल सहित तमाम पत्रकार साथी मौजूद रहें।

Suraj Kumar

Chief Editor - Surya News 24 Edior - Preeti Vani & Public Power Newspaper Owner - Etion Network Private Limited President - Suraj Janhit Association Address - Deeh Deeh Unnao UP Office Address - 629,Moti Nagar Unnao

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!