प्रखंड बगहा एक में नव पदस्थापित प्रखंड कल्याण पदाधिकारी साक्षी मिश्रा ने की योगदान।
प्रखंड बगहा एक में नव पदस्थापित प्रखंड कल्याण पदाधिकारी साक्षी मिश्रा ने की योगदान।
बिहार डेस्क/भास्कर दिवाकर
बगहा।प्रखंड बगहा एक कार्यालय में नव पदस्थापित प्रखण्ड कल्याण पदाधिकारी साक्षी मिश्रा ने योगदान किया हैं। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रदीप कुमार सहित प्रखंड कर्मियो ने उनका स्वागत किया।गौरतलब हो कि बगहा एक प्रखण्ड के प्रखंड कल्याण पदाधिकारी दीपक कुमार का प्रखंड मैनाटांड़ में तबादला हो गया और उनके स्थान पर नव पदस्थापित प्रखंड कल्याण पदाधिकारी साक्षी मिश्रा ने सोमवार को प्रखंड कार्यालय में पदभार ग्रहण की।नव पदस्थापित प्रखंड कल्याण पदाधिकारी साक्षी मिश्रा ने कहा कि नौकरी में मेरा पहला ज्वाइनिंग हैं।बगहा एक प्रखंड में यह मेरी पहली पदस्थापन है।उन्होंने बतायी कि बिहार सरकार अनुसूचित जाति व जनजाति के लिए कई तरह की योजनाएं चला रही है। उन सभी योजनाओं का लाभ अनुसूचित जाति व जनजाति के लोगो तक शत प्रतिशत पहुंचाया जायेगा साथ ही नव पदस्थापित बीडबल्यूओ ने उम्मीद जताई कि प्रखंड में चल रहे विकास कार्यों में तेजी लाई जाएगी व प्रखंड क्षेत्र में विकास तथा गरीब,असहाय,निर्बल और दबे-कुचलो का सेवा करने के साथ-साथ सरकारी योजनाओं को समय से क्रियान्वित करना ही मेरी पहली प्राथमिकता होगी।इस मौके पर राजस्व पदाधिकारी विकास कुमार,प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि पारस बैठा,लेखापाल धमेंद्र कुमार समेत प्रखण्ड सह अंचल कर्मी रहें।