बगहा पुलिस की कार्रवाई में 09 अभियुक्त गिरफ्तार,वाहन जांच के दौरान 67,500 रूपये का लगाया गया जुर्माना
बगहा पुलिस की कार्रवाई में 09 अभियुक्त गिरफ्तार,वाहन जांच के दौरान 67,500 रूपये का लगाया गया जुर्माना।
महावीरी झण्डा को सौहाद्रपूर्ण एवं शांतिपूर्वक संपन्न कराने हेतु विभिन्न थाना क्षेत्रों में बगहा पुलिस चप्पे चप्पे मुस्तैद रहे
वित्तीय संस्थानों की सुरक्षा,आपराधिक घटना की रोकथाम,यातायात नियमों का पालन की दृष्टिकोण से पुलिस पदाधिकारी,कर्मियों के द्वारा बैंकों,वाहनों की सघन जाँच की गई






बगहा।बगहा पुलिस जिला में विगत 24 घंटा में 09 अभियुक्त की गिरफ्तारी की गई है,कुल-12 वारंट का निष्पादन किया गया है जिसमें जमानतीय 09 अजमानतीय 03 और कुर्की 02 है। उक्त जानकारी पुलिस अधीक्षक,बगहा सुशांत कुमार सरोज ने शुक्रवार को प्रेस रिलीज जारी करके दिया।उन्होंने बताया कि भैरोगंज थाना,पिपरासी थाना,बगहा थाना ,नौरंगिया थाना,पटखौली थाना,महिला थाना,द्वारा शराब के काण्ड व अन्य कांड मामले में 09 अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।एसपी ने बताया कि बगहा पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण हेतु वाहन जॉच किया गया जॉच के क्रम में रामनगर थाना द्वारा-17,000, यातायात थाना द्वारा-15,500, पटखौली थाना द्वारा-14,000, चौतरवा थाना द्वारा-11,000, बगहा थाना द्वारा-10,000 इस प्रकार कुल 67,500 रूपये का जुर्माना लगाया गया।शुक्रवार को एसपी बगहा श्री सरोज के निर्देशानुसार बगहा पुलिस जिला के सभी थाना अंतर्गत वित्तीय संस्थानों की सुरक्षा,आपराधिक घटना की रोकथाम,यातायात नियमों का पालन की दृष्टिकोण से पुलिस पदाधिकारी,कर्मियों के द्वारा बैंकों,वाहनों की सघन जाँच की गई साथ ही एसपी बगहा के द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में कई जन सुनवाई की गई एवं परिवादियों की शिकायतों के निस्तारण हेतु एसपी ने संबन्धित थाना के पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया।वही महावीरी झण्डा को सौहाद्रपूर्ण एवं शांतिपूर्वक संपन्न कराने हेतु विभिन्न थाना क्षेत्रों में बगहा पुलिस चप्पे चप्पे मुस्तैद रहे और क्षेत्रों में शांति व्यवस्था स्थापित कराने हेतु बगहा पुलिस लगातार भ्रमण करते दिखें।

