Best News StoryFestivelMake it ModernReviewsझमाझम ख़बरदेश दुनिया

बगहा में बच्चों ने बड़े ही धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव,बच्चों ने श्री कृष्ण-राधा का रूप धारण कर मोहा मन।

बगहा में बच्चों ने बड़े ही धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव,बच्चों ने श्री कृष्ण-राधा का रूप धारण कर मोहा मन।

बगहा/भास्कर दिवाकर

बगहा। भारतीय सनातन संस्कृति में भगवान श्रीकृष्ण हम सभी के आदर्श हैं। उनके अवतरण दिवस श्रीकृष्ण जन्माष्टमी त्योहार को लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला।बगहा नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। वहीं बगहा नगर के घर-घर में नन्हे-नन्हे बच्चों ने श्री कृष्ण और श्री के रूप में सज सवरकर कृष्णमय माहौल कर दिया। वही
बच्चों के परिजनों ने अपने छोटे-छोटे बच्चों को भगवान कृष्ण,राधा की ड्रेस पहनाकर तैयार किए रहे। बच्चों को तैयार कर उनकी फोटो क्लिक करते दिखे।इस दौरान विभिन्न मंदिरों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर भजन कीर्तन और भक्ति गीतों से गुंजायमान रहा। जहां बगहा के सभी मंदिरों को आकर्षक तरीके से सजाया गया हुआ था। जहां रात 12 बजे कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया।मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन करने के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी रही और भक्तगण भगवान श्री कृष्णा को झूला झुलाते और विधि-विधान से पूजा अर्चना करते दिखें।बगहा नगर के बुद्धिजीवी सौरभ के स्वतंत्र ने
जन्माष्ठमी के पावन त्यौहार का महत्व बताया और भगवान श्रीकृष्ण के बताए धर्म के मार्ग एवं आदर्शों पर चलने का आह्वान किया और अपने बच्चे सृजन स्वतंत्र एवं यशवर्धन शौर्य के श्री राधा और श्री कृष्ण के स्वरूप प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनका हौसला बढ़ाया और सभी को कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दिये।

Suraj Kumar

Chief Editor - Surya News 24 Edior - Preeti Vani & Public Power Newspaper Owner - Etion Network Private Limited President - Suraj Janhit Association Address - Deeh Deeh Unnao UP Office Address - 629,Moti Nagar Unnao

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!