09 अभियुक्त गिरफ्तार, वाहन जांच के दौरान 01,07,000 रूपये का लगाया गया जुर्माना।
09 अभियुक्त गिरफ्तार, वाहन जांच के दौरान 01,07,000 रूपये का लगाया गया जुर्माना।
बुधवार की रात्रि में विभिन्न थाना क्षेत्रों में बगहा पुलिस द्वारा रोको-टोको अभियान किया गया तथा संदिग्ध व्यक्ति,वाहनों का विधिवत जांच किया गया।
बिहार डेस्क/भास्कर दिवाकर
बगहा।बगहा पुलिस जिला में विगत 24 घंटा में 09 अभियुक्त की गिरफ्तारी की गई है,कुल-22 वारंट का निष्पादन किया गया है।जिसमें जमानतीय 06 अजमानतीय 16 है। उक्त जानकारी पुलिस अधीक्षक बगहा सुशांत कुमार सरोज ने गुरूवार को प्रेस रिलीज़ जारी करके दिया। उन्होनें बताया कि धनहाँ थाना,रामनगर थाना,भितहा थाना,लौकरिया थाना,चौतरवा थाना द्वारा शराब के कांड,वारंट तथा अन्य कांड मामले में 09 अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।एसपी ने बताया कि बगहा पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण हेतु वाहन जॉच किया गया जाँच के क्रम में यातायात थाना द्वारा-38,500,बगहा थाना द्वारा-20,000 रामनगर थाना द्वारा-18,000,चौतरवा थाना द्वारा-13,500,पटखौली थाना द्वारा-10,000,धनहाँ थाना द्वारा-10,000,इस प्रकार कुल-01,07,000 रूपये का जुर्माना लगाया गया।एसपी ने आगे बताया कि अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए बगहा पुलिस का निरंतर अभियान जारी है,बुधवार की रात्रि में विभिन्न थाना क्षेत्रों में बगहा पुलिस द्वारा रोको-टोको अभियान किया गया तथा संदिग्ध व्यक्ति,वाहनों का विधिवत जांच किया गया। गुरुवार को एसपी,बगहा सुशांत कुमार सरोज के द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में कई जन सुनवाई की गई एवं परिवादियों के शिकायतों का निस्तारण हेतु संबन्धित थाना के पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देशित किया गया।