भाद्रपद पूर्णिमा के पावन अवसर पर 134वीं नारायणी गंडकी महा आरती कार्यक्रम का किया गया आयोजन।
ग्लोबल वार्मिंग खतरे की घंटी बजा रही है,हमें ज्यादा से ज्यादा पौधा रोपण करना चाहिए–मौसम वैज्ञानिक सुधांशु कुमार
बिहार डेस्क/भास्कर दिवाकर
वाल्मीकिनगर।भारत नेपाल सीमा पर अवस्थित बेलवा घाट परिसर में भाद्रपद पूर्णिमा के पावन अवसर पर 134 वीं नारायणी गंडकी महा आरती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अंतर्राष्ट्रीय न्यास स्वरांजलि सेवा संस्थान द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का श्री गणेश भूकंप वेधशाला के मौसम वैज्ञानिक सुधांशु कुमार,निर्माता एचेल थारू,मैनेजिंग डायरेक्टर संगीत आनंद,संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्षा अंजू देवी,थरुहट की शिक्षिका गीता कुमारी,अहिल्या कुमारी,केदार महतो,जनी फाउंडेशन की अध्यक्षा लक्ष्मी खत्री,स्वास्थ्य कर्मी कुमारी संगीता, निर्माता अरविंद अकेला,वैज्ञानिक सहायक राहुल कुमार, आचार्य पंडित अनिरुद्ध द्विवेदी एवं सीताराम शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके किया।मुख्य अतिथि मौसम वैज्ञानिक सुधांशु कुमार ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग खतरे की घंटी बजा रही है,हमें ज्यादा से ज्यादा पौधा रोपण करना चाहिए। आज मुझे भी अतिथियों को पौधा वितरण करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। निर्माता एचेल थारू ने कहा कि इस कार्यक्रम में भारत नेपाल से आए अतिथियों को पौधा देकर सम्मानित करने का उद्देश्य पौधा रोपण का महत्व लोगों तक पहुंचाना है। समाजसेवी संगीत आनन्द ने कहा कि आज हम प्रकृति के साथ छेड़छाड़ कर रहे हैं। हमें प्राकृतिक धरोहरों की रक्षा करने का संकल्प लेना चाहिए। केदार महतो ने कहा कि संस्था द्वारा प्राप्त औषधीय गुणों वाले पौधा को हम अपने दरवाजे पर लगाएंगे,और इसे एक बड़ा वृक्ष बनाएंगे। स्वास्थ्य कर्मी कुमारी संगीता एवम् धर्मपाल गुरु वशिष्ठ जी महाराज के सौजन्य से महाप्रसाद की व्यवस्था की गई। विजय कुमार गुप्ता के सौजन्य से प्राप्त अंग वस्त्रम द्वारा अतिथि गण सम्मानित किए गए । गीता कुमारी ने कई मनभावन भजनों को प्रस्तुत किया। वैज्ञानिक सहायक राहुल कुमार ने स्थानीय भूकंप वेधशाला के बारे में विस्तृत जानकारी दी। मौसम वैज्ञानिक सुधांशु कुमार को स्वरांजलि सेवा संस्थान द्वारा संयुक्त रूप से अंग वस्त्रम द्वारा सम्मानित किया गया। वहीं नारी सशक्तिकरण की दिशा में बेहतरीन कार्य करने हेतु लक्ष्मी खत्री को भी नारायणी गंडकी सम्मान से सम्मानित किया गया।संचालन समाज सेविका लक्ष्मी खत्री ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन निर्माता एचेल थारू ने किया।इस मौके पर भारत कुमार,चुन्नू ठाकुर,छोटू कुमार,गायक राजा कुमार,रेखा देवी,झुन्ना कुमार,पूजा कुमारी, हिरिमती देवी,स्वास्थ्य कर्मी कुमारी संगीता,धमाका फिल्मस के सुनील कुमार,अरविंद अकेला की भूमिका सराहनीय रही। कथा पूजा एवं हवन द्वारा विश्व शांति की कामना की गई। आचार्य पंडित अनिरूद्ध दूबे ने शांति मंत्र के साथ कार्यक्रम को विराम दिया।