अंचलाधिकारी निखिल कुमार ने समीक्षा बैठक के दौरान राजस्व कर्मचारियों को लंबित मामलों का निष्पादन करने का दिया निर्देश
अंचलाधिकारी निखिल कुमार ने समीक्षा बैठक के दौरान राजस्व कर्मचारियों को लंबित मामलों का निष्पादन करने का दिया निर्देश
बिहार डेस्क/भास्कर दिवाकर
बगहा। बगहा दो अंचल के कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को अंचलाधिकारी निखिल कुमार ने राजस्व कर्मचारी व अंचल कर्मियो के साथ साप्ताहिक समीक्षा बैठक किया।बैठक के दौरान अंचलाधिकारी ने दाखिल खारिज,जमाबंदी,ऑनलाइन म्यूटेशन,लगान आदि को लेकर राजस्व कर्मचारियों से पंचायत स्तर पर समीक्षा की साथ ही जमीनी विवाद आदि को भी लेकर कर्मियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया। सीओ ने राजस्व,अंचल कर्मियों को निर्देश दिया कि जितने भी भूमि संबंधित लंबित मामले हैं। उन्हें जल्द से जल्द जांच कर निष्पादन करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही हर शनिवार को थाना में लगने वाल जनता दरबार में भूमि संबंधित छोटे-मोटे मामलों का निष्पादन करने और जिन लोगों द्वारा सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण किए हुए हैं वैसे लोगों को चिन्हित कर उनकी रिपोर्ट विभाग को देने को कहा। अतिक्रमणकारियों द्वारा अगर भूमि मुक्त नहीं की जा रही है वैसे लोगों पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी, जिसकी जानकारी इस बैठक में सीओ निखिल ने दिया। समीक्षा बैठक के दौरान सभी हल्का कर्मी,अंचल कर्मी बैठक में मौजूद थे।

