AccidentCrimeझमाझम ख़बरदेश दुनिया

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाईक सवार युवक की घटनास्थल पर हुई मौत

बगहा में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाईक सवार युवक राजू बारी की घटनास्थल पर हुई मौत।

फाइल फोटो

बिहार डेस्क) निज संवाददाता
बगहा।बगहा थाना क्षेत्र के भैरोगंज-बगहा मुख्य सड़क पर रविवार की रात्रि अज्ञात वाहन की टक्कर से बाईक सवार नरईपुर निवासी 30 वर्षीय राजू बारी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना रात्रि बगहा थाने की पुलिस को मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु अनुमंडलीय अस्पताल भेजा। क्षतिगस्त बाईक को बगहा थाना लेकर आएं।वही मृत युवक की जेब मिले आईडी कार्ड से उसकी पहचान करते हुए पुलिस ने देर रात करीब 1:00 बजे परिजनों को घटना की सूचना दिए।सड़क दुर्घटना में जवान बेटे की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में मातम छा गया और रो- रोकर परिजनों को बुरा हाल रहा। iसमाचार के मुताबिक पटखौली थाना अंतर्गत नगर क्षेत्र के नरईपुर निवासी रविंद्र बारी का पुत्र 30 वर्षीय राजू बारी रामनगर पेट्रोल पंप पर काम करता था और रात में अपने घर से पेट्रोल पंप जा रहा था, जब यह हादसा हुआ। एक यात्री ने घटना की जानकारी बगहा थाना को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान उनके जेब में मिले आई कार्ड से की और शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बगहा भेज दिया।वही मृत राजू बारी की शादी 2 साल पूर्व हुई थी।एक भी बाल बच्चा नहीं हैं। राजू बारी के भाई आशीष,सन्नी और विकास बारी ने घटना की निष्पक्ष जांच करने की मांग की हैं ताकि अज्ञात वाहन चालक पकड़ा जाए और अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएं।इस संदर्भ में नगर थाना अध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि मृत राजू की शादी 2 साल पहले हुई थी।घटनास्थल के आस पास में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाली जा रही हैं। सुराग मिलते ही मामले की छानबीन करते हुए जल्द ही अज्ञात वाहन चालक को पकड़ा जाएगा और उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Suraj Kumar

Chief Editor - Surya News 24 Edior - Preeti Vani & Public Power Newspaper Owner - Etion Network Private Limited President - Suraj Janhit Association Address - Deeh Deeh Unnao UP Office Address - 629,Moti Nagar Unnao

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!