एडीएम राजीव कुमार सिंह ने बगहा एक अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण, दिए कई आवश्यक दिशा- निर्देश।
एडीएम राजीव कुमार सिंह ने बगहा एक अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण।
एडीएम ने अंचल के भूमि संबंधित सभी फाइलों का किया अवलोकन।
एसडीएम ने बगहा एक व दो के अंचलाधिकारी को अंचल के कार्यों को लेकर दिए कई आवश्यक दिशा निर्देश।
बिहार डेस्क/भास्कर दिवाकर
बगहा।अपर समाहर्ता बेतिया राजीव कुमार सिंह ने बुधवार को बगहा एक अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने कई बिंदुओं पर बारीकी से जांच की। एडीएम ने अभिलेख संधारण, दाखिल खारिज, परिमार्जन,एलपीसी,सरकारी भूमि का इंट्री,अतिक्रमण वाद,बसेरा अभियान आदि सहित कार्यालय के विभिन्न पंजियों और संचिकाओं का अवलोकन किया।निरीक्षण के दौरान भूमि सुधार उपसमाहर्ता,बगहा अंजलिका कृति,अंचलाधिकारी नर्मदा श्रीवास्तव सहित राजस्व कर्मचारी व अंचल कर्मी मौजुद रहें।निरीक्षण के क्रम में एडीएम ने जनहित में कामकाजों को और अधिक प्रभावी बनाए जाने हेतु अंचल स्तरीय पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए साथ ही अंचल बगहा एक कार्यालय प्रकोष्ठ में एडीएम राजीव कुमार सिंह ने डीसीएलआर,सीओ नर्मदा श्रीवास्तव,बगहा दो सीओ निखिल कुमार सहित सभी राजस्व कर्मचारियों के साथ समीक्षा बैठक किया।इस दौरान एडीएम ने सभी को जमीन संबंधित सभी कार्यों को बिंदुवार जानकारी दी।एडीएम ने अंचलाधिकारियों व राजस्व कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि समीक्षा के दौरान अंचल के कार्य लक्ष्य से बहुत कम पाया गया हैंअंचल के दाखिल-खारिज,परिमार्जन सहित अन्य कार्य लंबित मिले।अभियान बसेरा आदि के कार्यों को निर्धारित किया गया है।एडीएम ने अंचल बगहा एक और दो के सभी कार्यों को 15 दिनों के अंदर सभी हल्का कर्मचारियों को करने लक्ष्य दिया गया है।एसडीएम ने निर्धारित समय में लक्ष्य को पूरा नहीं करने वाले अंचल कर्मियो पर कठोर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी ।उन्होंने किसान,भूमिधारकों का ससमय कार्य को निष्पादन के लिए सभी कर्मियो को निर्देश दिया साथ ही अवैध उगाही करने वालों पर कार्रवाई करने को कहा।इसके साथ ही अंचल के कार्यों को कैसे करना है, सीओ,सभी राजस्व कर्मचारी,अंचल कर्मियो को बिंदुवार जानकारी दिये। बगहा एक अंचल में लगातार दाखिल-खारिज परिमार्जन आदि कार्य लगातार लंबित चल रहें है।वही जहाँ सर्वे के लिए लोग परेशान है।इसको देखते हुए बगहा एक जदयू प्रखंड अध्यक्ष जितेंद्र जायसवाल ने मुख्यमंत्री सहित राजस्व भूमि सुधार मंत्री को भी आवेदन देते हुए सरकार को बदनाम करने का आरोप अंचलाधिकारी पर लगाया और हाल ही में लोक निवारण शिकायत अनुमंडल कार्यालय में सरकारी जमीन का खाता बदल कर दाखिल खारिज करने के मामले को लेकर पूर्व सीओ अभिषेक आनंद पर कार्रवाई करते हुए प्रपत्र क गठित करने का आदेश दिया गया है।लगातार शिकायतों के बाद जांच भी लगातार किया जा रहा है।इस कड़ी में विधायक,एमएसलसी भी अंचल की जांच कर चुके है।इसे देखते हुए एडीएम ने समीक्षा बैठक करते हुए सभी अंचल कर्मियो को 15 दिन का समय कार्यो के निष्पादन के लिए दिया है।बैठक में अंचल के अधिकारी,राजस्व कर्मचारियों सहित अंचल कर्मी शामिल थे।