गोबरहिया थाना क्षेत्र में महिला हेल्प डेस्क की पुलिस पदाधिकारियों के द्वारा गर्ल्स स्टूडेंट को शिक्षा और स्वास्थ्य तथा महिला अधिकार से संबंधित दी विस्तृत जानकारी।
गोबरहिया थाना क्षेत्र में महिला हेल्प डेस्क की पुलिस पदाधिकारियों के द्वारा गर्ल्स स्टूडेंट को शिक्षा और स्वास्थ्य तथा महिला अधिकार से संबंधित दी विस्तृत जानकारी।
विषम परिस्थिति में महिलाएं या लड़कियां किसी भी प्रकार की परेशानी आने पर तुरंत महिला हेल्प डेस्क अथवा डायल 112 को कॉल करें– एसपी बगहा
Bihar desk/bhashkar diwakar
बगहा।महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए बगहा पुलिस जिला के सभी थाना में हेल्प डेस्क बनी है। यह पीड़िताओं के लिए काफी मददगार साबित हो रही है। इसी कड़ी में मंगलवार को बगहा पुलिस जिला अंतर्गत गोबरहिया थाना में स्थापित महिला हेल्प डेस्क के पुलिस पदाधिकारियों में नीलम कुमारी,प्रभा कुमारी,सोनी कुमारी और उर्मिला कुमारी के द्वारा गर्ल्स स्टूडेंट को शिक्षा और स्वास्थ्य तथा महिला अधिकार से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई और जागरूक किया गया।महिला पुलिस पदाधिकारियों ने कहा की महिलाओं व लड़कियों की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रतिबद्ध हैं।नए अपराधिक कानून-2023 में महिलाओं व लड़कियों से संबंधित अपराध के लिए सख्त सजा का प्रावधान किया गया।जागरूकता से अपराध में कमी आ सकती है। सभी को अधिकार और कानून के बारे में जानकारी रखनी चाहिए। विषम परिस्थिति में महिलाएं या लड़कियां किसी भी प्रकार की परेशानी आने पर तुरंत महिला हेल्प डेस्क अथवा डायल 112 को कॉल करें।कुछ मिनटों के भीतर स्थानीय पुलिस आपके पास पहुंचकर आपकी मदद करेगी व मामले का समाधान करेंगे।पुलिस अधीक्षक,बगहा सुशांत कुमार सरोज ने बताया कि गोबरहिया थाना क्षेत्र के महिला हेल्प डेस्क की पुलिस पदाधिकारी के द्वारा गर्ल्स स्टूडेंट को शिक्षा और स्वास्थ्य तथा महिला अधिकार से संबंधित विस्तृत जानकारी देते हुए उन्हे जागरूक किया गया। उन्होनें बताया कि गर्ल्स स्टूडेंट व महिलाओं की सुरक्षा व उनकी समस्याओं के लिए हर थाने में महिला हेल्प डेस्क खोले गए हैं। इसके लिए थानावार हेल्पलाइन नंबर भी जारी किये गए हैं।गर्ल्स स्टूडेंट या महिलाएं बेहिचक अपनी समस्याओं को नि:संकोच नजदीकी थाने के नंबरों पर कॉल करें।आपकी पहचान गोपनीय रहेगी व आपकी सुरक्षा की प्राथमिकता दी जाएगी।