ग्राम वासियों के सहयोग से किया गया भव्य गणेश महोत्सव का आयोजन
ग्राम वासियों के सहयोग से किया गया भव्य गणेश महोत्सव का आयोजन
Makhi –माखी थाना क्षेत्र के गांव करीमाबाद मे गणेश महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया।ग्राम प्रधान तथा समस्त ग्राम वासियों की मदद से यह आयोजन किया गया यह गणेश महोत्सव प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मनाया गया गांव के लोगों के अलावा क्षेत्रीय लोगों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। गणेश महोत्सव के आयोजन के बाद 12 सितम्बर दिन गुरुवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया. जिसमे गांव और आस पास के नन्हे मुन्ने बच्चे, बुजुर्ग और युवावों ने प्रसाद ग्रहण किया और गणपति बप्पा मोरया के नारों का जयघोस किया।
13 सितंबर को गणेश विसर्जन का आयोजन किया जायेगा। अध्यक्ष रामकरन जी ने सभी से निवेदन किया है गणेश विसर्जन में अधिक से अधिक लोग शामिल होकर यात्रा की सोभा बढ़ाये।महोत्सव जनपद में ही नहीं अभी तो पूरे देश में मनाया जाएगा लोग इस आयोजन पर विभिन्न प्रकार के कार्यों का आयोजन करते हैं।



