CrimePolice Good Workक़ानूनी जानकारीदेश दुनियाहत्या

पति व पत्नी के विवाद में कोल्हुआ में पत्नी ने की पति की हत्या,गिरफ्तार

पति व पत्नी के विवाद में कोल्हुआ में पत्नी ने की पति की हत्या,गिरफ्तार


बिहार डेस्क भास्कर/नवल
बगहा। बगहा पुलिस जिला के चौतरवा थाना क्षेत्र स्थित कोल्हुआ – चौतरवा गांव में शनिवार की रात पति -पत्नी के बीच विवाद व झगड़ा में आक्रोशित पत्नी ने अपने नाबालिक बहन के सहयोग से अपनी पति की हत्या कर दी तथा हत्या कर खुन से लथपथ शव को घर के बाहर दरवाजे पर फेक दी। रविवार की सुबह जब पडोसियों ने शव को देख अचंभित हो गए तथा घटना की सुचना चौतरवा थाने की पुलिस को दी। घटना की सुचना मिलतें ही पुलिस इन्स्पेक्टर सह चौतरवा थानाध्यक्ष संजीत कुमार अपने पुलिस पदाधिकारियों व पुलिस जवानों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे,घटनास्थल की छानबीन कर स्थानीय लोगों से गहन पूछताछ की तथा शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु अनुमंडलीय अस्पताल बगहा भेजा। उन्होंने बताया कि मृत व्यक्ति की पहचान उक्त गांव के शमशेद उर्फ लल्लू उम्र लगभग 40 वर्ष के रुप में हुई है।चौतरवा थानाध्यक्ष ने बताया कि पति व पत्नी के बीच झगड़ा को लेकर मारपीट हो गई थी तथा आक्रोशित पत्नी ने अपने नाबालिक बहन के सहयोग से अपने पति पर बखुआ से हमला बोल दी। सर पर गंभीर चोट आ जाने से मौके पर ही शमशेद की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि अभियुक्त महिला व उसकी नाबालिक बहन घर पर ही थी। तथा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतक की पत्नी शहनाज बेगम व उसकी बहन को गिरफ्तार कर लिया गया। चौतरवा थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार महिला के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में बगहा भेजा जा रहा है। वही गांव में घटना को लेकर तरह तरह की चर्चाएं जोरों पर शुरु है।

Suraj Kumar

Chief Editor - Surya News 24 Edior - Preeti Vani & Public Power Newspaper Owner - Etion Network Private Limited President - Suraj Janhit Association Address - Deeh Deeh Unnao UP Office Address - 629,Moti Nagar Unnao

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!