Make it ModernWorldक़ानूनी जानकारीझमाझम ख़बरदेश दुनिया

पूर्व बगहा-1 सीओ अभिषेक आनंद द्वारा साजिश कर सरकारी सम्पति का दाखिल खारिज कर सरकारी संपति को पहुंचाया गया नुकसान,होगी कार्रवाई– पीजीआरओ

पूर्व बंगहा-1 सीओ अभिषेक आनंद द्वारा साजिश कर सरकारी सम्पति का दाखिल खारिज कर सरकारी संपति को पहुंचाया गया नुकसान,होगी कार्रवाई– पीजीआरओ

सरकारी भूमि का दाखिल खारिज कर फंसे पूर्व सीओ, अब होगी कार्रवाई।

बिहार डेस्क/भास्कर दिवाकर

बगहा।पूर्व बगहा-1 अंचलाधिकारी अभिषेक आनंद द्वारा साजिश कर सरकारी सम्पति का दाखिल खारिज कर सरकारी संपति को नुकसान पहुंचाया गया हैं। उक्त जानकारी लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी राजीव कुमार ने दिया।उन्होंने बताया कि लोक शिकायत निवारण कार्यालय बगहा में परिवादों की सुनवाई तथा परिवादियों द्वारा लगाये गये आरोपों और साक्ष्यों से यह स्पष्ट हुआ कि तात्कालिक अंचलाधिकारी, बगहा-1 अभिषेक आनन्द ने गैरमजरूआ मालिक जमीन मौजा-मंझरिया खाता न0-10 का खाता संख्या बदलकर-536 करते हुए उसका नामांतरण कई लोगों पर कर दिया गया। इसके लिए अभिषेक आनन्द ने पहले खाली पड़े जमाबंदियों में फर्जी तरीके से उसका आनन-फानन में गैरमजरूआ जमीन संबंधित खेसरा नम्बर दर्ज कराया गया तथा फर्जी रसीद संख्या का जिक्र किया और उसके आधार पर उक्त सरकारी जमीन का नामांतरण कर सरकारी सम्पति का नुकसान पहुँचाया गया। उक्त तथ्य सामने आने के बाद उनके द्वारा यह स्वीकार किया गया की ये नामांतरण गलत हुआ है, लेकिन फिर भी उनके द्वारा न तो उक्त के विरूद्ध विधिवत दाखिल खारिज अपील ही दायर किया गया और न ही उसे सरकारी संरक्षण में लेने का प्रयास ही किया गया साथ ही उनके द्वारा गैरमजरूआ आम और मालिक जमीनों के अतिक्रमणकारियों से मिलकर उनके विरूद्ध अतिक्रमण मुक्त कराने की कार्रवाई नही की गई,जिससे उनकी संलिप्तता प्रदर्शित होता है। विदित हो कि श्री आनन्द का कार्यकाल पहले भी काफी विवादित रहा है। श्री आनन्द के उक्त गंभीर अनिमियतता के लिए उनके विरूद्ध कार्रवाई करने हेतु नियमानुसार जिला पदाधिकारी को अनुसंशित तथा अपर उच्च सचिव,भूमि सुधार राजस्व विभाग को सूचित किया गया है।

Suraj Kumar

Chief Editor - Surya News 24 Edior - Preeti Vani & Public Power Newspaper Owner - Etion Network Private Limited President - Suraj Janhit Association Address - Deeh Deeh Unnao UP Office Address - 629,Moti Nagar Unnao

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!