प्रखंड बगहा दो में राष्ट्रीय कृमि मुक्त दिवस कार्यक्रम 4 सितंबर से 11 सितंबर तक चलाया जाएगा,बच्चों को कृमि संक्रमण से बचाने के लिए खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल की गोली।
प्रखंड बगहा दो में राष्ट्रीय कृमि मुक्त दिवस कार्यक्रम 4 सितंबर से 11 सितंबर तक चलाया जाएगा,बच्चों को कृमि संक्रमण से बचाने के लिए खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल की गोली।
बिहार डेस्क/भास्कर दिवाकर
बगहा।राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम 4 सितंबर से 11 सितंबर तक चलाया जाएगा। इस दौरान कृमि से बचाव के लिये प्रखंड बगहा दो के सरकारी,निजी विद्यालयों,आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों एवं किशोर/किशोरियों (1 से 19 वर्ष) को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाए जाने का लक्ष्य रखा गया है।कृमिनाशक की गोली से बच्चों के संपूर्ण शारीरिक, मानसिक विकास में मदद मिलती है। इसलिए कृमि नाशक गोली खिलाना आवश्यक है। उक्त आशय की जानकारी प्रखंड बगहा दो के प्रखंड विकास पदाधिकारी विडू कुमार राम ने दिया।बीडीओ ने बताया कि राष्ट्रीय कृमि मुक्त दिवस के अवसर पर 4 सितंबर से 11 सितंबर तक एल्बेंडाजोल की गोलियां बच्चों को खिलाई जाएगी। यह गोलियां बच्चों के भोजन करने के उपरांत एल्बेंडाजोल की गोली 1 से 19 वर्ष के बच्चों एवं किशोर,किशोरियों को दिया जाएगा। यह एल्बेंडाजोल की दवा सभी सरकारी विद्यालय,निजी विद्यालय,आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों में दी जाएगी।इससे बच्चों को मानसिक,शारीरिक विकास और पेट संबंधित समस्याओं का निदान होता है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से एल्बेंडाजोल की दवा प्रखंड बगहा दो के अंतर्गत आने वाले सभी विद्यालयों,आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को खिलाई जाएगी।