CrimePolice Good WorkReviewsक़ानूनी जानकारीझमाझम ख़बरदेश दुनिया

बगहा पुलिस सख्त:28 अभियुक्त गिरफ्तार,55 लीटर देशी चुलाई शराब, 01 मोटरसाईकिल,01 मोबाईल,02 भैस, नगद-3130 रूपये बरामद

बगहा पुलिस सख्त:28 अभियुक्त गिरफ्तार,55 लीटर देशी चुलाई शराब, 01 मोटरसाईकिल,01 मोबाईल,02 भैस, नगद-3130 रूपये बरामद।

बगहा पुलिस द्वारा वाहन जांच के दौरान 01,22,500 रूपये का जुर्माना लगाया गया।

एसपी द्वारा कई जन सुनवाई की गई एवं परिवादियों के शिकायतों का निस्तारण हेतु संबन्धित थाना के पदाधिकारियों को निर्देशित किया।

बिहार डेस्क/भास्कर दिवाकर
बगहा।बगहा पुलिस जिला में विगत 24 घंटा में 28 अभियुक्त की गिरफ्तारी की गई है,कुल 25 वारंट का निष्पादन किया गया है जिसमें जमानतीय 13 अजमानतीय 12 है। उक्त जानकारी पुलिस अधीक्षक,बगहा सुशांत कुमार सरोज ने शुक्रवार को प्रेस रिलीज़ जारी करके दिया।उन्होंने बताया कि भितहा थाना,बगहा थाना,रामनगर थाना,वाल्मीकीनगर थाना,धनहाँ थाना,पिपरासी थाना,भैरोगंज थाना,गोवर्धाना थाना द्वारा पॉक्सो एक्ट,शराब के काण्ड,वारंट तथा अन्य कांड मामले में 28 अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया साथ ही 55 लीटर देशी चुलाई शराब, 01 मोटरसाईकिल,01 मोबाईल,02 भैस, नगद-3130 रूपये बरामद किया गया हैएसपी ने बताया कि बगहा पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण हेतु वाहन जॉच किया गया। जाँच के क्रम में बगहा थाना द्वारा-27,500, यातायात थाना द्वारा-24,500,धनहाँ थाना द्वारा-23,500,रामनगर थाना द्वारा-19,000,चौतरवा थाना द्वारा-17,500,पटखौली थाना द्वारा-10,500 इस प्रकार कुल-01,22,500 रूपये का जुर्माना लगाया गया।उन्होंने बताया कि अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए बगहा पुलिस का निरंतर अभियान जारी है,गुरुवार की रात्रि में विभिन्न थाना क्षेत्रों में बगहा पुलिस द्वारा रोको-टोको अभियान किया गया तथा संदिग्ध व्यक्ति,वाहनों का विधिवत जांच किया गया।शुक्रवार को एसपी,बगहा सुशांत कुमार सरोज के द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में कई जन सुनवाई की गई एवं परिवादियों के शिकायतों का निस्तारण हेतु संबन्धित थाना के पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया।

Suraj Kumar

Chief Editor - Surya News 24 Edior - Preeti Vani & Public Power Newspaper Owner - Etion Network Private Limited President - Suraj Janhit Association Address - Deeh Deeh Unnao UP Office Address - 629,Moti Nagar Unnao

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!