Best News StoryFeaturedMake it ModernMobile PhonesNew LookReviewsझमाझम ख़बरदेश दुनिया

बगहा भाजपा कार्यालय में “सदस्यता अभियान 24” हेतु संयुक्त कार्यशाला का किया गया आयोजन।

बगहा भाजपा कार्यालय में “सदस्यता अभियान 24” हेतु संयुक्त कार्यशाला का किया गया आयोजन।

मोर्चा के सभी पदाधिकारियों को सदस्यता अभियान को गति देने के लिए प्रशिक्षित किया गया।

बिहार डेस्क/भास्कर दिवाकर

बगहा।बगहा भाजपा कार्यालय में मंगलवार को जिले के सातों मोर्चा का “सदस्यता अभियान 24” हेतु संयुक्त कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष भूपेंद्र नाथ तिवारी ने किया।कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि के रूप में बगहा विधायक राम सिंह की उपस्थिति रही।बताते चलें की सदस्यता अभियान 24 हेतु भारतीय जनता पार्टी ने अपने सभी मोर्चा को इस अभियान में लगाया है। इसी निमित आज संयुक्त मोर्चा का कार्यशाला का आयोजन कर मोर्चा के सभी पदाधिकारियों को सदस्यता अभियान को गति देने के लिए प्रशिक्षित किया गया।कार्यशाला में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष सह सदस्यता अभियान के जिला प्रभारी हृदया दुबे,सह प्रभारी चंद्रभूषण सिंह,जिला उपाध्यक्ष ऋतु जायसवाल,बिरेंद्र तिवारी,नंदकिशोर राम,जिला महामंत्री अचिंत्य कुमार लल्ला,सुजीत चौरसिया, जिला प्रवक्ता राकेश चंद्र राव,किसान मोर्चा के अध्यक्ष चंद्रशेखर पांडेय,ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता,महिला मोर्चा अध्यक्ष बिजया सिंह,युवा मोर्चा अध्यक्ष सुजीत सिंह,एससी मोर्चा अध्यक्ष प्रमोद राम,युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष धनरंजन कुशवाहा,जिला मंत्री अमित पांडेय, विजय साहू,बिमला देवी,शैलेश दुबे,शंभू सिंह,उज्जवल पांडेय के साथ साथ बगहा भाजपा के कार्यकर्ता बंधुओ की उपस्थिति रही।

Suraj Kumar

Chief Editor - Surya News 24 Edior - Preeti Vani & Public Power Newspaper Owner - Etion Network Private Limited President - Suraj Janhit Association Address - Deeh Deeh Unnao UP Office Address - 629,Moti Nagar Unnao

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!