बगहा में सरकार स्मार्ट मीटर बंद करें, अन्यथा होगा बहुत बड़ा जन आंदोलन – जय सिंह
कांग्रेस पार्टी की चौतरवा में विशाल धरना प्रदर्शन का आयोजन, उमड़ा जनसैलाब
बगहा में सरकार स्मार्ट मीटर बंद करें, अन्यथा होगा बहुत बड़ा जन आंदोलन– जय सिंह
स्मार्ट मीटर के विरुद्ध कांग्रेस पार्टी ने किया चौतरवा से शंखनाद, स्मार्ट मीटर नहीं बल्कि खुन चुसवा मीटर है।
बिहार डेस्क/भास्कर दिवाकर
बगहा। स्मार्ट मीटर के विरुद्ध कांग्रेस पार्टी ने किया चौतरवा से शंखनाद, स्मार्ट मीटर नहीं बल्कि खुन चुसवा मीटर है। उक्त बातें कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रत्याशी बगहा जयेश मंगलम सिंह उर्फ जय सिंह ने कही। वे सोमवार को एन एच 727 मुख्य मार्ग के चौतरवा चौक स्थित सागर पोखरा परिसर में विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे थे। जहां हजारों हजार की संख्या में जनसैलाब उमड़ा था। उन्होंने बिहार सरकार को विशाल जनसभा के माध्यम से शांति का संदेश दिया। कहा कि सरकार जिस तरह दिल्ली समेत विभिन्न राज्यों में 200 यूनिट बिजली फ्री की है। उसी तरह बिहार में भी 200 यूनिट बिजली फ्री करें। तथा बगहा और बिहार से भी स्मार्ट मीटर हटावें, नहीं तो बगहा के साथ ही पुरे बिहार में जन आंदोलन शुरू होगी। कांग्रेस नेता ने कहा कि स्मार्ट मीटर के विरुद्ध सुबे में क्रांति की लहर है। चम्पारण के लोग अब अपने हक और अधिकार के लिए जागरूक हो गयें है। सरकार स्मार्ट मीटर हटा कर 200 यूनिट बिजली फ्री करें। तथा पूर्व के मीटर को सुचारू करें। उन्होंने कहा कि बगहा में सरकार स्मार्ट मीटर बंद करें, अन्यथा बगहा से स्मार्ट मीटर के विरुद्ध बहुत बड़ा जन आंदोलन होगी। जन सभा में आये महिलाओं ने भी एक स्वर से स्मार्ट मीटर की विरोध किया। कहा कि कैंसर बीमारी से भी बदतर स्मार्ट मीटर है, जो गरीब लोगों के परिवारों को बर्बाद कर रहा है। कांग्रेस नेता ने बगहा विधानसभा क्षेत्र के महिलाओं को सशक्त व आत्म निर्भर बनने की पहल की। कहा कि बहनें भी आत्म निर्भर बने। तथा स्मार्ट मीटर के विरुद्ध जोरदार तरीके से आवाज उठावें। कांग्रेस नेता ने 200 यूनिट बिजली फ्री कराने के लिए संकल्प लिया। उन्होंने सरकार को चेताया कि जब तक बगहा में स्मार्ट मीटर लगाना बंद नही होगी, तब तक वे लगातार जन आंदोलन करते रहेंगे। तथा आमरण अनशन पर उतारू हो जायेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष बगहा एक दिनेश यादव ने की। संचालन कांग्रेस नेता हेमराज प्रसाद ने किया। कार्यक्रम को कांग्रेस पार्टी के वरीय नेता हाजी अहमद हुसैन, रामा शंकर दुबे, उप मुखिया दीवाकर मिश्रा, मुखिया संजय प्रसाद साह समेत दर्जनों की संख्या में लोगों ने संबोधित किया।