Best News StoryFeaturedMake it ModernPolicticsReviewsझमाझम ख़बरदेश दुनिया

बगहा विधानसभा क्षेत्र के चौतरवा मंडल के मुड़ला महादलित बस्ती सहित कई जगहों पर सदस्यता अभियान चलाया— विधायक राम सिंह

बगहा विधानसभा क्षेत्र के चौतरवा मंडल के मुड़ला महादलित बस्ती सहित कई जगहों पर सदस्यता अभियान चलाया–विधायक राम सिंह


—- विधायक ने चौतरवा मंडल के महादलित बस्ती मुड़ला सहित बांसगांव मंझरिया,हरदी नदवा, कोल्हुआ चौतरवा एवं टेसरहिया बथुवरिया पंचायत के अनेक गांवों में सैकड़ों लोगों को भाजपा का सदस्यता ग्रहण कराए।

बिहार डेस्क/भास्कर दिवाकर
बगहा।बगहा विधायक राम सिंह ने विधानसभा क्षेत्र के चौतरवा मंडल के मुड़ला महादलित बस्ती सहित कई जगहों पर सदस्यता अभियान चलाया।स्थानीय विधायक राम सिंह ने अपने विधानसभा क्षेत्र बगहा के चौतरवा मंडल में कई जगहों पर संगठन का महापर्व सदस्यता अभियान 2024 के अंतर्गत सदस्यता अभियान चलाए जिसमे सैकड़ों लोगों को भाजपा का सदस्यता ग्रहण कराए।
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने 2 सितंबर को सदस्यता अभियान शुरू किया था।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सदस्यता अभियान के लिए पार्टी की ओर से जारी किए नंबर पर मिस्ड कॉल करके बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर इस अभियान की शुरुआत की थी. इसके बाद अलग-अलग राज्यों के मुख्यमंत्रियों और पार्टी पदाधिकारियों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की । तब से अब तक आठ दिन हुए हैं और इस अवधि में बीजेपी ने दो करोड़ सदस्य बना लिए हैं.बीजेपी 10 करोड़ सदस्य बनाने का टार्गेट लेकर चल रही है। भाजपा ने सभी विधायकों को क्षेत्र में प्रवास कर सदस्यता ग्रहण करने का निर्देश दिया है।
इसी क्रम में संगठन का महापर्व सदस्यता अभियान 2024 के अंतर्गत भाजपा के स्थानीय विधायक राम सिंह ने अपने विधानसभा क्षेत्र के चौतरवा मंडल के महादलित बस्ती मुड़ला सहित बांसगांव मंझरिया,हरदी नदवा, कोल्हुआ चौतरवा एवं टेसरहिया बथुवरिया पंचायत के अनेक गांवों में सैकड़ों लोगों को भाजपा का सदस्यता ग्रहण कराए। कार्यक्रम में सोशल मीडिया के जिला संयोजक प्रमोद प्रसाद काजू, मंडल महामंत्री दीपु शाही,अश्विनी पाण्डेय ,मथुरा प्रसाद, राजकिशोर राव सहित अन्य कार्यकर्ता बन्धु उपस्थित रहे।

Suraj Kumar

Chief Editor - Surya News 24 Edior - Preeti Vani & Public Power Newspaper Owner - Etion Network Private Limited President - Suraj Janhit Association Address - Deeh Deeh Unnao UP Office Address - 629,Moti Nagar Unnao

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!