Best News Story

ब्रह्मदेव बाबा स्थान पर अखंड रामायण पाठ के बाद भंडारे का आयोजन..

ब्रह्मदेव बाबा स्थान पर अखंड रामायण पाठ के बाद भंडारे का आयोजन..

उन्नाव.विकासखंड सिकंदरपुर सरोसी के गांव आंट मे बीते दिनों सभी के सहयोग से बरम बाबा के स्थान पर चबूतरा निर्माण कार्य एवं पत्थर लगवाया गया था निर्माण कार्य पूरा होने के बाद में दो दिनी अखंड रामायण पाठ किया गया। पहले दिन धार्मिक अनुष्ठान के बाद रामचरित मानस का पाठ शुरू किया गया था।सोमवार को सरोसी क्षेत्र के ग्राम पंचायत भदेवना के आंट गांव स्थित बरम देव बाबा मंदिर परिसर में अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ किया गया था। पंडित नीरज तिवारी ने गणेश पूजन, नवग्रह पूजन, रामचरित मानस पूजन आदि धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए। सतराम राठौर. राधेश्याम कश्यप. राजू राजपूत. अनिल कुमार. सहित सैकड़ो लोगों ने पूजा अर्चना की। आयोजकों ने मिलकर कार्यक्रम के समापन के बाद मंगलवार को हवन यज्ञ और भंडारा प्रसाद वितरण किया गया

Suraj Kumar

Chief Editor - Surya News 24 Edior - Preeti Vani & Public Power Newspaper Owner - Etion Network Private Limited President - Suraj Janhit Association Address - Deeh Deeh Unnao UP Office Address - 629,Moti Nagar Unnao

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!