भाजपा सदस्यता अभियान में परसौनी ग्रामीण मंडल तथा बूथ अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं की हुई महत्त्वपूर्ण बैठक, सदस्यता अभियान तेज करने का लिया गया निर्णय।
भाजपा सदस्यता अभियान में परसौनी ग्रामीण मंडल तथा बूथ अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं की हुई महत्त्वपूर्ण बैठक, सदस्यता अभियान तेज करने का लिया गया निर्णय।
……. 2025 के बिहार विधान सभा चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने की भाजपा कार्यकर्ताओं ने कसी कमर।
बिहार डेस्क/भास्कर दिवाकर
बगहा।भाजपा के वरीय कार्यकर्ता युवा पीढ़ी के जुझारू नेता श्वेत मनी कुमार सिंह उर्फ तुषार सिंह के द्वारा बगहा विधान सभा क्षेत्र के डुमरिया में भाजपा के परसौनी ग्रामीण मंडल तथा बूथ अध्यक्ष सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ सोमवार को एक बैठक बुलाई गई है। वहीं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के द्वारा भाजपा के सदस्य बनाने के लिए जो मुझे ज़िम्मेदारी सौंपी गई है। उससे सभी कार्यकर्ता बखूबी निभाएं जाने के लिए संकल्पित होकर बूथ स्तर पर सदस्यता अभियान में शामिल हो कर अपनी कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस दौरान भाजपा नेता तुषार सिंह ने कहा कि। बगहा विधान सभा क्षेत्र में भाजपा के सदस्य बनाने में मुझे 15 हजार लोगों से मिलकर सदस्य बनाना है। इस दौरान भाजपा नेता सुनील पांडेय ने कार्यकर्ताओं को जोश अफजाई करते हुए कहा भारत एक गांवों का देश है। जो छोटे से छोटे गांव एवं कस्बे में भारत का दिल बसता है। कोई भी कार्यकर्ता अपने को छोटा नहीं समझें हर कार्यकर्ता कल का प्रधानमंत्री मुख्य मंत्री तथा मंत्री बन सकता है। बूथ स्तर पर सदस्यता अभियान में अपने को झोंक दें। इस दौरान अनिल कुमार गुप्ता, ब्रजेश नारायण शाही, नीरज तिवारी राजेश कुशवाहा, ललबाबू यादव, मनोज कुशवाहा, शेख ओसामा, डा. मिथुन कुमार, निरंजन मिश्र, अमित कुमार, चित्रसेन लाला जी सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं की भारी समूह मौजूद था।